Abhinav Shukla Rubina Dilaik

क्या Bigg Boss विनर पर शराब के नशे में पति ने उठाया था हाथ? बीवी की सक्सेस से जलन के आरोपों पर क्या बोले एक्टर?

रुबीना दिलैक की कामयाबी से जलने और नशे की हालत में पत्नी पर हाथ उठाने के आरोपों पर अब अभिनव शुक्ला ने दुनिया को सच बताया है। एक्टर ने अफवाहों को खारिज कर दिया है।

‘बिग बॉस’ विनर रुबीना दिलैक अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी ही रहती हैं। ये तो हर कोई जानता है कि उनकी और अभिनव शुक्ला की शादी टूटते-टूटते बची है। इन दोनों को लेकर कई अफवाहें भी उड़ चुकी हैं, जिस पर अब अभिनव शुक्ला ने चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में अभिनव शुक्ला नज़र आए। इस दौरान उन्होंने रुबीना की कामयाबी से जलने के आरोपों पर खुलकर बात की।

विज्ञापन

अभिनव ने कहा, ‘मैं उसकी कोशिशें देखता हूं। वो बहुत मेहनत करती है और उसे उसका फल मिल रहा है। मैं डिस्ट्रेक्टेड जिनियस हूं। आज इधर, कल उधर चले गए। मुझे उस हिसाब से काम मिला है, तो जलन कैसे हो सकती है?’ अभिनव शुक्ला ने बताया कि रुनिना ने उन्हें कभी भी इनसिक्योर फील नहीं करवाया। आपको बता दें, इस अफवाहें भी सामने आई थीं कि अभिनव ने शराब के नशे में रुबीना पर हाथ भी उठाया था। इस झूठा बताते हुए अभिनव ने साफ कहा कि उन्होंने कभी किसी लड़की पर हाथ नहीं उठाया। इसके साथ ही उन्होंने अफवाहों की लत को भी गलत बताया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ