हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

KBC 16: ओडिशा की प्रतियोगी ने अमिताभ बच्चन से की अनोखी डिमांड, बिग बी भी हुए हैरान!

Kaun Banega Crorepati 16: कौन बनेगा करोड़पति 16 में अक्सर प्रतियोगी अमिताभ बच्चन को दिलचस्प किस्सा सुनाते हैं। कुछ अपनी इच्छा जाहिर करते हैं। ओडिशा की प्रतियोगी ने अनोखी डिमांड रख दी।

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 16.

Kaun Banega Crorepati 16: अमिताभ बच्चन का क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ टीवी के पॉपुलर शोज में से एक है। शो में आने वाले प्रतिभागियों के साथ बिग बी की बातें और हंसी-मजाक दर्शकों को काफी पसंद आती हैं। कई बार ऐसे मौके भी आते हैं, जब प्रतियोगी अपनी अजीबो-गरीब डिमांड से होस्ट की बोलती बंद कर देते हैं। कुछ ऐसा ही पिछले एपिसोड में देखने को मिला जब कौन बनेगा करोड़पति खेलने हॉट सीट पर श्रावणी पहुंची।

पहले तो उन्होंने शो के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई सारी बातें अमिताभ बच्चन के साथ शेयर की। साथ ही बताया कि उनकी जल्द ही शादी होने वाली है। इसके बाद श्रावणी ने उनसे एक दिलचस्प मांग रख दी। इसे सुनने के बाद बिग बी भी एक सेकेंड के लिए चुप हो गए और फिर हंसने लगे। आइए जानते हैं कि प्रतियोगी ने उनके सामने क्या डिमांड रखी थी?

श्रावणी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

बता दें कि बीती रात ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के मंच पर ओडिशा की श्रावणी जेना पहुंची जिनके हंसमुख और चुलबुले अंदाज ने अमिताभ बच्चन को काफी इम्प्रेस किया। सबसे पहले उन्होंने बताया कि किस तरह से उनकी मां साल 2000 से केबीसी के मंच पर आने की कोशिश कर रही थीं। वहीं उनके पिता अमिताभ बच्चन के बड़े फैन रहे हैं। वो उनकी हर रिलीज फिल्म को उसी दिन देखते थे। उन्हीं की तरह कपड़े पहनते हैं।

विज्ञापन

श्रावणी ने गेम के बीच में अमिताभ बच्चन को बताया कि उनकी शादी फिक्स हो गई है। इसके पीछे की उन्होंने एक दिलचस्प कहानी भी बताई। साथ में उनके एक डिमांड भी रखी। प्रतियोगी ने कहा, ‘मेरी 29 नवंबर को शादी है।’ इस पर बिग बी ने पूछा कि लव है या अरेंज मैरिज? श्रावणी ने बताया कि उनकी शादी मम्मी फोर्स अरेंज मैरिज है। श्रावणी कहती हैं, ‘मैं 2017 से पास आउट हूं। उसके बाद से मेरी मम्मी मेरी शादी के पीछे पड़ी हुई हैं। वो हर 6 महीने में नया रिश्ता लाती हैं, जिसे मैं मना कर देती हूं।’

यह भी पढ़ें: KBC 16: Amitabh Bachchan की फेवरेट एक्ट्रेस कौन? बिग बी ने विद्या-कार्तिक को बताई दिल की बात

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन से रखी अनोखी डिमांड

श्रावणी ने आगे कहा, ‘मैं फाइनेंशियली डिपेंडेंट होना चाहती थी। जब मेरी जॉब लगी तो उसके बाद मेरी मां ने मुझसे कहा कि अगर मैं शादी नहीं करूंगी तो वो मर जाएंगी। इसके बाद मैंने शादी के लिए हामी भर दी।’ ये सुनकर बिग बी हंसने लगते हैं।

इसके बाद श्रावणी उनसे कहती हैं, ‘आप जानते ही होंगे कि आजकल शादी में कितना खर्चा होता है। जिस हिसाब से गोल्ड के रेट बढ़ रहे हैं, तो मैं चाहती हूं कि आप मुझे डिस्काउंट दिला दें।’ श्रावणी की इस बात को सुनकर अमिताभ बच्चन की पहले तो बोलती बंद हो जाती है। इसके बाद वो कहते हैं, ‘एक और प्रचार करते हैं घी का। उधर भी डिस्काउंट चाहिए? कम हो जाएगा।’

विज्ञापन

आज रात फराह-बोमन होंगे गेस्ट

बता दें कि अमिताभ बच्चन और श्रावणी जेना की इस मजेदार बातचीत का क्लिप मेकर्स ने सोनी एंटरटेनमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट पर शेयर किया है। इस प्रोमो को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि अपकमिंग एपिसोड की बात करें तो आज रात ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के मंच पर फराह खान और बोमन ईरानी बतौर गेस्ट पहुंचेंगे। उनके साथ एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। इससे पहले पिछले शुक्रवार को ‘भूल भुलैया 3’ की स्टारकास्ट कार्तिक आर्यन और विद्या बालन पहुंची थीं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola