हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

KBC 16: 100 दिन में होनी थी मौत, 3 साल की बेटी ने अर्जुन सेन के सामने रखी ऐसी इच्छा जिसे सुन अमिताभ हुए भावुक

KBC 16: केबीसी 16 के सेट पर आई वॉन्ट टू टॉक की स्टारकास्ट आई और साथ में वो इंसान भी आए जिनकी लाइफ पर ये फिल्म बनी है। उन्होंने अमिताभ बच्चन के सामने अपनी दर्दनाक जर्नी के बारे में बात की।

विज्ञापन

KBC 16: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ (Kaun Banega Crorepati 16) में बीते दिन ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ (I Want To Talk) की स्टारकास्ट आई। इसमें अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने लीड रोल अदा किया जिसमें उन्होंने अर्जुन सेन (Arjun Sen) का रोल अदा किया है जो रियल बेस्ड स्टोरी पर आधारित है। ‘केबीसी 16’ (KBC 16) के सेट पर अर्जुन सेन खुद आए थे और उन्होंने अपनी लाइफ की ट्रैजिक स्टोरी बताई जिसे सुन न सिर्फ अमिताभ बच्चन बल्कि ऑडियंस भी भावुक हो गई। उनकी रियल कहानी पर ही ये फिल्म बनी है जिसने 22 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है।

100 दिन की है जिंदगी

अर्जुन सेन ने अपनी लाइफ के बारे में बताया कि वो मार्केटिंग फील्ड में काम करते थे। उन्हें बोलने के बहुत शौकीन था लेकिन उन्हें गले का कैंसर हो गया। एक दिन अचानक से उनके पूरे कपड़े खून से सन गए और वो हैरान हो गए। पता चला कि उन्हें गले का कैंसर है। ऐसे में डॉक्टर ने कहा कि अब आपके पास सिर्फ 100 दिन बचे हैं और फिर आपकी मौत हो जाएगी। इस बात को सुन वो हक्के बक्के रह गए।

यह भी पढ़ें: KBC 16: 1.60 लाख के सवाल का जवाब जानते हैं क्या? पंजाब की पटवारी के पास नहीं था उत्तर

विज्ञापन

3 साल की बेटी ने जताई अजीब इच्छा

अर्जुन सेन ने बताया कि वो वो घर गए और अंधेरा करके बैठ गए। तभी उनकी बेटी उनके पास आई और बोली की पापा मेरी इच्छा है कि आप मेरी शादी में नाचें। इस बात को सुन वो पहले तो हैरान हो गए और कुछ समझ ही नहीं पाए कि क्या कहें। लेकिन फिर उन्होंने हामी भरी। लेकिन उन्हें खुद इस बारे में नहीं पता था कि 100 दिन बाद वो कहां होंगे। इस बात की उन्हें बहुत चिंता हुई और फिर जिंदगी ने ऐसी पलटी मारी की वो आज भी अपनी बेटी की शादी का इंतजार कर रहे हैं।

अर्जुन की बेटी आज भी कुंवारी

अर्जुन से अभिषेक बच्चन ने पूछा कि क्या आपकी बेटी की शादी हो गई है, तो उन्होंने कहा नहीं अभी नहीं हुई है और वो इस बात का इंतजार कर रहे हैं ताकी डांस कर सकें। अर्जुन ने अभिषेक के पूछने पर कहा कि 3 साल की वो बच्ची जिसने अपनी शादी पर नाचने की इच्छा जताई थी वो आज 31 साल की हो गई है। इस बात पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंज पड़ी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 से बाहर हुआ करणवीर मेहरा? Salman के निशाने पर थी Shilpa

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola