KBC 16: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के ज्ञान दार, दमदार और शानदार शो कौन बनेगा करोड़पति 16 (Kaun Banega Crorepati 16) में बीते दिन शोभा (Shobha) नाम की कंटेस्टेंट आईं। जैसे ही फास्टर फिंगर फर्स्ट में जीत वो हॉट सीट पर आईं तो इमोशनल हो गईं। इस मौके पर अमिताभ ने उन्हें टिशू पेपर दिए और आंसू पोंछ पानी पिलाया। लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि शोभा पुलिसवाली हैं तो बिग बी डर गए। इस मौके पर उन्होंने शोभा से कुछ ऐसा कहा कि वहां बैठे लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
शोभा का जॉब सुन डरे अमिताभ
अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 16 में शोभा कंटेस्टेंट के तौर पर आईं। बिग बी ने उनसे पूछा कि आप क्या करती हैं तो उन्होंने कहा की वो पुलिसवाली हैं। यानी पुलिस डिपार्टमेंट में जॉब करती हैं। जैसे ही एक्टर ने ऐसा सुना तो उनके चेहरे के हाव भाव ही बदल गए। दरअसल शोभा अमिताभ बच्चन की जन्मस्थली प्रयागराज में कार्यरत हैं। बिग बोले पहले हम आपसे प्रभावित हो गए थे, लेकिन जैसे ही आपने बोला कि आप पुलिस में हैं तो हम डर गए हैं। ये सुन सभी हंसने लगे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में फाइलिस्ट हो सकता है बेघर! वोटिंग ट्रेंड में बड़ा उलटफेर, किसे मिले कम वोट
बोले हमें हथकड़ी मत लगाना
शोभा से अमिताभ बच्चन ने कहा कि हमसे कोई गलती हो जाए तो बता देना। हमें पुलिस से डर लगता है। वर्दी पहनकर कहीं डांट दिया तो या हथकड़ी लगाकर पकड़कर ले गए तो गड़बड़ हो जाएगी न। अगर आपको कभी भी कोई ऐसी संभावना लगे तो हमें टोक दीजिए, हम सुनने के लिए तैयार हैं।
अमिताभ ने क्रिकेट खेलने की जताई इच्छा
एक्टर ने शोभा से पूछा कि हमने सुना है प्रयागराज में काफी विकास हो रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि हां, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बन रहे हैं, सड़कें बन रही हैं। साफ सफाई का अभियान चल रहा है। बहुत विकास हो रहा है। इस पर अमिताभ बच्चन के चेहरे पर एक अलग ही तरह की चमक आ गई और वो बोले कि प्रयागराज बहुत सुंदर जगह है। हम वहां जाएंगे तो क्रिकेट खेलेंगे।
यह भी पढ़ें: KBC 16: उत्तर जानते हुए भी 25 लाख हारे छत्तीसगढ़ के निशांत, आप जानते हैं 50 लाख के इस सवाल का जवाब
संबंधित खबरें
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
50 mins agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
2 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
3 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
5 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
6 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
7 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
7 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines