---विज्ञापन---

KBC 16: ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित प्रतियोगी नहीं जीत पाईं एक करोड़, क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब?

Nareshi Meena Fails To answer 1 Crore Question: अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में प्रतियोगी नरेशी मीणा पिछले काफी दिनों से चर्चाओंं में बनी हुई हैं। उनके निजी जिंदगी के संघर्षों के बावजूद हॉट सीट पर उनका पहुंचना हर किसी को काफी इंस्पायर कर रहा है। अब नरेशी से शो में एक करोड़ का सवाल पूछा गया। देखिए क्या वो सवाल का जवाब दे पाईं या फिर नहीं।

---खबर नीचे जारी है---

Nareshi Meena was Asked One Crore Question: ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में प्रतियोगी नरेशी मीणा पहली ऐसी कंटेस्टेंट थीं जिनसे 1 करोड़ का सवाल पूछा गया था। नरेशी मीणा जिन्होंने जिंदगी में कई चुनौतियों का सामना किया उनके आगे एक करोड़ के सवाल का जवाब देने की नई चुनौती थी जिसका जवाब देकर उन्हें 1 करोड़ रुपये जीतना था।

एक करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाईं नरेशी

अमिताभ बच्चन ने नरेशी मीणा से जो सवाल पूछा था वो उसका जवाब नहीं दे पाईं और उन्होंने गेम को छोड़ दिया। वो अपने घर 50 लाख रुपये की राशि लेकर गई। नरेशी मीणा ने अपना पूरा समय लिया एक करोड़ के सवाल का जवाब देने में लेकिन अंत में उन्होंने कन्फ्यूजन के चलते गेम को छोड़ दिया।

---खबर नीचे जारी है---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

---खबर नीचे जारी है---

नरेशी से पूछा गया था ये सवाल

शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने उनसे सवाल किया था कि लीला राव दयाल किसे हराकर विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में एक सिंगल्स मैच जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं? इस सवाल के जवाब में जो चार ऑप्शन नरेशी को मिले थे वो थे- लॉटी डॉड, ग्लैडिस साउथवेल, मे सटन और किट्टी गॉडफ्री। इसका सही जवाब था ग्लैडिस साउथवेल लेकिन नरेशी ने गेम छोड़ने के बाद अनुमान लगाते हुए पहले ऑप्शन यानी लॉटी डॉड को लॉक करवाया।

---खबर नीचे जारी है---

जीती हुई रकम से क्या करेंगी नरेशी?

जब अमिताभ बच्चन ने नरेशी से पूछा था कि अगर वो शो से मोटी धनराशि जीतती हैं तो इसका क्या करेंगी? इस पर नरेशी मीणा ने कहा कि वो जीते हुए रुपयों से अपने ब्रेन ट्यूमर का इलाज कराना चाहती हैं। इसके बाद बिग बी कहते हैं कि ‘आपने ये ठान लिया है कि अगर ये धनराशि यहां से जीतकर जा रही हूं तो ब्रेन ट्यूमर का इलाज कराऊंगी।’

संघर्षों से भरा रहा नरेशी का सफर

आपको बता दें शो के दौरान नरेशी ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई चुनौतियों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनके लिए जीती हुई धनराशि से ब्रेन ट्यूमर का इलाज कराना काफी जरूरी है। गौरतलब है कि एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के लिए उन्होंने अपना आरएएस मेन का एग्जाम छोड़ दिया था। वो काफी उम्मीदों के साथ इस शो में आई हैं।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Stree 2 के सरकटा ने दबाया Shraddha Kapoor का गला, फैंस बोले- ये तो खली का भी निकला बाप

First published on: Aug 22, 2024 09:43 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola