Chand Mera Dil मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें 4 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने छापे नोट

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 4: अनन्या पांडे और लक्ष्य की ‘चांद मेरा दिल’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. चलिए जानते हैं अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 4

'चांद मेरा दिल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 4: अनन्या पांडे और लक्ष्य की ‘चांद मेरा दिल’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. अभी भी फिल्म की कमाई करोड़ों में हो रही है. ऑडियंस को अनन्या पांडे और लक्ष्य की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है. ये ही वजह है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. चलिए जानते हैं फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर ली है?

विज्ञापन

‘चांद मेरा दिल’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 13.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो चौथे दिन फिल्म के शोज 4,031 रहे. चौथे दिन यानी मंडे में फिल्म की कमाई में वीकेंड के मुकाबले गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बाद भी फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर सबको चौंका दिया.

विज्ञापन

वर्ल्डवाइड कितना किया कलेक्शन

भारत में फिल्म ने 4 दिनों में 13.25 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 15.76 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 18.02 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है. सोशल मीडिया पर भी युवाओं में इस फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है और ऑडियंस को अनन्या और लक्ष्य की केमिस्ट्री भी पसंद आ रही है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी दिखा फिल्म का क्रेज

‘चांद मेरा दिल’ में पहली बार स्क्रीन पर अनन्या पांडे और लक्ष्य की जोड़ी स्क्रीन पर देखने को मिली. मेकर्स ने जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, तभी से फैंस के दिलों में फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट थी. वहीं फिल्म के गानों को भी ऑडियंस ने खूब प्यार दिया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी शुरुआत की है और सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म के दीवाने हो गए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ