2 घंटे 17 मिनट की वो फिल्म, जिसने की धमाकेदार कमाई, 8 में से 4 गाने हैं चार्टबस्टर, 25 साल पहले हुई थी रिलीज

Bollywood Film: बॉलीवुड की वो फिल्म जिसके गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं. फिल्म की रिलीज को 25 साल पूरे हो गए हैं. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में कि ये कौन-सी फिल्म है?

Mujhe Kucch Kehna Hai

Mujhe Kucch Kehna Hai. image credit- social media

Bollywood Film: बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं, जिन्होंने रिलीज के बाद बवाल काटा है. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो 25 साल पहले रिलीज हुई थी, लेकिन इस फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था बल्कि इस फिल्म के चार गाने आज भी चार्टबस्टर हैं. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? आइए जानते हैं इसके बारे में…

विज्ञापन

फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ है. ये फिल्म हिंदी सिनेमा की वो फिल्म है, जिसने 90s के दशक में युवाओं के बीच अपनी खास जगह बनाई थी. इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गानों को भी खूब पसंद किया गया था.

विज्ञापन

फिल्म की कास्ट

इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म के गाने आज भी लोगों के जहन में रहते हैं और वो इन्हें सुनना पसंद करते हैं. इस फिल्म में करीना कपूर और तुषार कपूर के अलावा अमरीश पुरी, रिंकी खन्ना, आलोकनाथ, हिमानी शिवपुरी, दिनेश हिंगू ने बेहद अहम किरदार निभाया था.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी एक शर्मीले युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उस लड़की से प्यार का इजहार करने की कोशिश करता है, जिसे वो पसंद करता है. फिल्म का म्यूजिक, खासकर ‘रब्बा मेरे रब्बा’ और ‘दुपट्टा’ जैसे गाने बेहद पॉपुलर हुए थे और लोग आज भी इन्हें सुनना पसंद करते हैं.

विज्ञापन

फिल्म के 25 साल पूरे

इस फिल्म में कुल 8 गाने हैं, जिनमें ‘रब्बा मेरे रब्बा’, ‘मैंने कोई जादू नहीं किया’, ‘जब से देखा है तेरे हाथ का चांद’, ‘दुपट्टा मेरा आ रंग दे’ और टाइटल सॉन्ग ‘मुझे कुछ कहना है’ आज भी खूब मशहूर हैं. फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ के बजट की बात करें तो इसे लगभग 12 करोड़ रुपये में बनाया गया था, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए लगभग 25 करोड़ रुपये कमा लिए थे. अब इस फिल्म की रिलीज को 25 साल पूरे हो गए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ