हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaun Banega Crorepati 15: बिग बी के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें?

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 15

Kaun Banega Crorepati 15: कुछ टीवी शोज ऐसे होते है, जिनका दर्शकों को बहुत ही बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसा ही क्रेज सोनी चैनल पर टेलीकास्ट होने वाले शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को लेकर है। हाल ही में फेमस रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 15वें सीजन का प्रोमो रिलीज किया गया था।

प्रोमो को देखकर फैंस शो के लिए बहुत एक्साइटेड हो गए थे। वहीं, अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और शो के लिए रजिस्ट्रेशन शनिवार रात 29 अप्रैल से शुरू हो गए हैं। चलिए जान लेते हैं कि कौन बनेगा करोड़पति के लिए रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस क्या है।

amitabh bachchan tweet

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट 

बता दें कि बिग बी ने ने ट्वीट कर बताया है कि- “#KBC 15 का पंजीकरण 29 अप्रैल रात 9 बजे से शुरू हो रहा है।” सा थ ही इस ट्वीट में यह भी लिखा है कि ‘मुझसे मिलने के लिए चाहिए ढेर सारा ज्ञान, रजिस्ट्रेशन करके बनाइये अपनी नई पहचान।’ बताते चलें कि हर बार की तरह इस बार भी अमिताभ बच्चन ही ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 15वें सीजन को होस्ट करेंगे। वहीं, साल 2007 के सीजन को ही सिर्फ शाहरुख खान ने होस्ट किया था।‌

ऐसे करें केबीसी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 15वें सीजन के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और यहां कौन बनेगा करोड़पति के एप्लिकेशन फॉर्म पर क्लिक करना है। इसके बाद आप अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी का विकल्प आएगा, जिसे सत्यापित करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा।

विज्ञापन

इसके बाद व्यक्तिगत विवरण भरने के बाद सबमिट बटन को दबाएं और इस तरह केबीसी के रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा होगा। अब दर्शको को शो के टेलीकास्ट होने का बेसब्री से इंतजार है और शो के लिए फैंस बहुत एक्साइटेड भी हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola