हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं Katrina Kaif? बेबी प्लानिंग पर एक्ट्रेस के करीबी ने पहले भी किया था खुलासा

Katrina Kaif Pregnancy Rumor: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों लंदन में हैं। यहां से जब एक्ट्रेस ने अपने पति विक्की कौशल को जन्मदिन विश किया तो लोगों का ध्यान उनकी पोस्ट के कैप्शन पर चला गया। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। आइए जानते हैं पूरा सच।

विज्ञापन
Katrina Kaif Pregnancy Rumor.

Katrina Kaif Pregnancy Rumor: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी को दो साल हो चुके हैं। अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि ये पावर कपल गुड न्यूज कब सुनाएगा? यही वजह है कि जब विक्की के जन्मदिन पर उनकी वाइफी कटरीना ने उन्हें बर्थडे विश किया तो उनके मैसेज को देखकर हर तरफ चर्चा होने लगी कि कहीं एक्ट्रेस मां तो नहीं बन रहीं? सोशल मीडिया पर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद कटरीना और विक्की दो से तीन होने वाले हैं। अब इन खबरों में कितना सच है? ये तो हम नहीं कह सकते लेकिन ये अफवाह कहां से आई ये जरूर बता सकते हैं।

एक्ट्रेस के कैप्शन ने खींचा ध्यान

दरअसल, 16 मई को विक्की कौशल का जन्मदिन था। इस खास मौके पर कटरीना कैफ ने अपने पति की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें विश किया। तस्वीर से ज्यादा लोगों का ध्यान एक्ट्रेस के कैप्शन पर पहुंच गया। कटरीना ने कैप्शन में 3 हार्ट और 3 केक्स ड्रॉप किए हैं। बस फिर क्या तीन हार्ट देखते ही एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें आनी शुरू हो गईं। हर तरफ चर्चा होने लगी कि क्या सच में कटरीना और विक्की बेबी प्लान कर चुके हैं?

यह भी पढ़ें: Akshara Singh ने बाथरूम से नहाते हुए शेयर की फोटो, लोग कर रहे ऊल-जलूल डिमांड

विज्ञापन

यूजर्स भी कमेंट कर पूछ रहे

प्रेग्नेंसी की अफवाह आने की एक वजह ये भी है कि कटरीना कैफ इन दिनों लंदन में हैं। कुछ दिन पहले विक्की उनसे मिलने पहुंचे थे। विक्की तो मुंबई लौट आए लेकिन कटरीना अब भी लंदन में हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद कपल अपना पहला बच्चा एक्सेप्ट कर रहा है और इस बात को लोगों से छिपा रहा है। तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘ये पक्का प्रेग्नेंट हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये 3 हार्ट और 3 केक्स का क्या मतलब है?’ वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, ‘ये पक्का दो से तीन हो रहे हैं।’

कपल कब करेगा बेबी प्लान?

वैसे आपको बता दें कि कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबरें कई बार आ चुकी हैं। इससे पहले इन खबरों पर एक्ट्रेस के एक करीबी ने खुलासा किया था कि कटरीना और विक्की ने फैसला किया है कि वो फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ की शूटिंग पूरी करने के बाद बेबी प्लान करेंगे। अब ‘जी ले जरा’ की बात करें तो ये फिल्म डब्बा गुल हो चुकी है। इसकी शूटिंग कब शुरू होगी इसके बारे में कोई अपडेट नहीं है। ऐसे में देखना होगा कि क्या वाकई कटरीना और विक्की अपने फैसले पर टिके हैं या फिर बेबी प्लानिंग कर चुके हैं। खैर ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola