हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Govinda के घर आते ही बहू Kashmeera Shah ने दिया रिएक्शन, मामा ससुर से कब मिलने जाएंगी एक्ट्रेस?

Kashmeera Shah on Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने बयान दिया है। क्या कुछ कहा कश्मीरा ने, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Kashmeera Shah on Govinda

Kashmeera Shah on Govinda: शुक्रवार दोपहर में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है। गोविंदा ने अस्पताल से बाहर आते ही अपने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया है। गोविंदा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सभी ने उनके लिए दुआएं की थी, जिसका नतीजा है कि वो बहुत जल्दी रिकवरी कर रहे हैं। हाल ही में अब मामा ससुर के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद कश्मीरा शाह ने मीडिया से बातचीत की है। कश्मीरा ने एक्टर को लेकर क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं।

कश्मीरा शाह ने फैंस को कहा थैंक्यू

कश्मीरा शाह से जब पैप्स ने गोविंदा के डिस्चार्ज होने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि ‘जी मैं उनसे पहले दिन मिलकर गई थी। अभी कल भी मैं अस्पताल गई थी और उनसे मिलकर आई हूं। वो फैंस और आप लोगों की दुआओं से अब ठीक हैं। माता रानी का शुक्रिया करते हैं कि अब वो ठीक हैं। नवरात्रि भी चल रहे हैं। सभी का शुक्रिया अदा करते हैं हम।’

गोली लगने की खबर सुनते ही दौड़ी थीं कश्मीरा

आपको बता दें जिस दिन एक्टर गोविंदा को गोली लगने की खबर आई थी, उसी दिन कश्मीरा शाह अस्पताल पहुंचने वाले पहले कुछ लोगों में शामिल थीं। एक्ट्रेस मामा ससुर को गोली लगने की खबर सुनते ही अस्पताल दौड़ी चली गई थीं। हालांकि कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक क्योंकि फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं इसलिए वो मामा से मिलने के लिए अस्पताल नहीं जा पाए लेकिन वो लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए मामा की तबीयत के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन

गोविंदा ने अस्पताल से बाहर आकर क्या कहा?

गोविंदा ने अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही अपने सभी फैंस और मीडिया वालों की प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया अदा किया। गोविंदा ने हाथ जोड़ते हुए अपने सभी फैंस को थैंक्यू कहा। एक्टर इस दौरान काफी इमोशनल नजर आए। उन्होंने उस हादसे को भी याद करते हुए काफी कुछ कहा। गोविंदा ने बताया कि जब उन्हें गोली लगी तो वो विश्वास ही नहीं कर पाए और उन्होंने बस खून की बौछार देखी।

यह भी पढ़ें: कब आएगा Laughter Chefs सीजन 2? Bharti Singh के व्लॉग में हुआ रिवील

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola