हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। 12 जून को करिश्मा के एक्स हसबैंड का निधन हो गया था। संजय कपूर के अचानक हुए निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। अब करिश्मा कपूर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा?
करिश्मा कपूर ने शेयर किया पोस्ट
करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में करिश्मा कपूर ने लिखा है कि थैंक यू सभी को आपकी विशेज और सपोर्ट के लिए। इसके साथ करिश्मा ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी और दिल की इमोजी शेयर की है। संजय कपूर के निधन के बाद से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर थी। करिश्मा कपूर ने भी अपने एक्स हसबैंड को अंतिम विदाई दी थी
प्रेयर मीट भी शामिल हुई थीं करिश्मा
गौरतलब है कि ना सिर्फ संजय कपूर के अंतिम संस्कार बल्कि करिश्मा कपूर अपने एक्स हसबैंड की प्रेयर मीट में भी शामिल हुई थीं। संजय कपूर के अंतिम संस्कार में उनके बच्चे भी शामिल हुए थे। संजय और करिश्मा कपूर का बेटा कियान इस दौरान बेहद इमोशनल नजर आया था और करिश्मा अपने बच्चे को संभालती नजर आई थी।
12 जून को हुआ था संजय का निधन
बता दें कि 12 जून को संजय कपूर का निधन हो गया था। हार्ट अटैक की वजह से संजय कपूर की जान चली गई। संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया था। इस दौरान ना सिर्फ करिश्मा कपूर बल्कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान भी संजय के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।
तीन बार संजय ने की शादी
इसके अलावा संजय कपूर और करिश्मा कपूर की बात करें तो दोनों की शादी साल 2003 में हुई थी। शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों तलाक लेकर एक-दूसरे से अलग हो गए थे। करिश्मा से शादी से पहले संजय कपूर तलाकशुदा थे। वहीं, करिश्मा से तलाक के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी। प्रिया, संजय की तीसरी वाइफ थी।
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने Zohran Mamdani को ये क्या कहा? एक्ट्रेस का पोस्ट वायरल
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
29 mins agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
12 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
13 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
15 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
17 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
18 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
19 hrs agoEntertainment News LIVE: जूनियर एनटीआर की 'ड्रैगन' की रिलीज डेट आई सामने, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक दे रही फिल्म
20 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines