Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

42 साल की Karishma Tanna जल्द बनने वाली हैं मां, पति के साथ मिलकर दी ये खुशखबरी

Karishma Tanna Pregnancy News: अभिनेत्री करिश्मा तन्ना जल्द ही मां बनने वाली हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पति वरुण बंगेरा के साथ अपनी प्रेग्नेंसी को ऑफीशियली अनाउंस किया है. वे 42 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी. आइए जानते हैं.

Author
Edited By : Archi Tiwari Updated: Apr 6, 2026 13:54
Karishma Tanna pregnancy news
Karishma Tanna pregnancy news

Karishma Tanna Baby Announcement: टीवी और फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा टन्ना अब मां बनने वाली हैं. 42 साल की करिश्मा और उनके पति वरुण बंगेरा ने इस अच्छी खबर को सबके साथ साझा किया है. दोनों बहुत खुश हैं. उन्होंने प्यारी तस्वीरों के जरिए बताया कि उनके घर में August महीने में ही एक नया मेहमान आने वाला है.

यह भी पढ़ें: अनन्या पांडे संग ‘इश्क’ लड़ाएंगे लक्ष्य लालवानी, Karan Johar ने रिलीज किया अपनी नई फिल्म का पोस्टर, जानें कब होगी रिलीज?

---विज्ञापन---

कौन हैं करिश्मा तन्ना?

करिश्मा का जन्म 21 दिसंबर 1983 को हुआ था. वे बिग बॉस, संजू और द स्कूप जैसी फिल्मों से जानी जाती हैं. उन्होंने 2022 में बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से शादी की थी. शादी के बाद दोनों ने एक-दूसरे को बहुत सपोर्ट किया. अब उनकी जिंदगी में यह नई शुरुआत हो रही है. वे जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं.

पति वरुण के साथ मिलकर दी खुशखबरी

करिश्मा और वरुण ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत फोटो शेयर कीं. इन फोटोज में दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं. उन्होंने लिखा कि यह उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा है. पति वरुण ने भी इस खुशी को पूरा परिवार बनकर मनाया. दोनों ने कहा कि वे माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 18: धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े सारे

फैंन की प्रतिक्रिया

अपनी फेवरेट सिलेब्रिटी करिश्मा तन्ना की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर फैंस और दोस्त बहुत खुश हुए. कई सेलिब्रिटी जैसे जैस्मीन बसीन, सुनील ग्रोवर, अनीता हसन, धानाश्री, खुशी कपूर ने उन्हें बधाई दी. करिश्मा 42 साल की उम्र में मां बन रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिस पर लगातार फैंस बधाईयों के कमेंट्स कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Netflix पर पाकिस्तान में छाईं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर ने बनाया दबदबा

First published on: Apr 06, 2026 01:54 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.