Splitsvilla 16 Karan Kundrra: हाल ही में MTV स्प्लिट्सविला X6 का प्रीमियर रिलीज हुआ. इस दौरान करण कुंद्रा अपना अनुभव बताते हुए तेजस्वी प्रकाश और अपने रिश्ते के बारे में ऐसी टिप्पणी की, जिससे वे सुर्खियों में आ गए. उनके हिसाब से तेजस्वी के आने से उनके जीवन में कई बड़े बदलाव हुए, जो उनके लिए अच्छे साबित हुए.
यह भी पढ़ें: ‘उसके बाद फिल्में साइन नहीं की…’, विनोद खन्ना ने अमिताभ बच्चन की वजह से लिया था सन्यास?
करण कुंद्रा ने क्या कहा?
MTV स्प्लिट्सविला X6 के प्रीमीयर में करण कुंद्रा कहते हैं कि ‘मैंने बिग बॉस में भी स्प्लिट्सविला कर लिया था.’ ये सुनकर सभी हंस पड़े. ऐसा उन्होंने इसीलिए कहा क्योंकि बिग बॉस 15 में करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश से मिले. उनकी लव स्टोरी भी स्प्लिट्सविला जैसी ही थी.
तेजस्वी के आगे से आए बड़े बदलाव
करण कुंद्रा खुलकर इस बात को स्वीकार करते हैं कि तेजस्वी के आने से उनके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आए. उन्होंने करण को बेहतर इंसान बनाया, जिसके लिए वे हमेशा शुक्रगुजार हैं. बता दें कि करण और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी बिग बॉस 15 में शुरू हुई थी. वहां दोनों ने एक-दूसरे को पसंद किया और शो के बाद उनका रिश्ता मजबूत हो गया. करण का यह बयान फैंस को बहुत पसंद आया और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: वो 5 बड़ी फिल्में, जो कभी नहीं हुई बॉक्स ऑफिस पर रिलीज, डूब गए मेकर्स के करोड़ों रुपए
बैड बॉय से बनाया गुड बॉय
करण ने बताया कि तेजस्वी ने उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव लाया है. पहले वे खुद को “बैड बॉय” मानते थे, लेकिन तेजस्वी ने उन्हें “गुड बॉय” बना दिया. करण ने कहा कि तेजस्वी की वजह से वे अब ज्यादा समझदार और अच्छे इंसान बन गए हैं. यह सुनकर फैंस बहुत खुश हुए क्योंकि तेजरन (तेजस्वी + करण) की जोड़ी को लोग बहुत प्यार करते हैं.
स्प्लिट्सविला 16 का थीम (Splitsvilla 16 Theme)
इस सीजन में दो विला हैं- प्यार विला और पैसा विला। कंटेस्टेंट्स को फैसला करना पड़ता है कि वे प्यार चुनेंगे या पैसा. 32 कंटेस्टेंट्स इस बार हिस्सा ले रहे हैं. उर्फी जावेद और निया शर्मा जैसे नाम मस्ती फैलाने वाले किरदार में हैं. शो हर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को रात 7 बजे MTV पर और JioHotstar पर दिखता है.
यह भी पढ़ें: यूट्यूब-इंस्टाग्राम से मोटी रकम कमाते हैं बॉलीवुड के ये 5 सितारे, हर हफ्ते छाप रहे करोड़ों रुपए
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
5 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
8 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
9 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
10 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
10 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
11 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
12 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
12 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines