हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

इस तरह की स्क्रिप्ट पर Shah Rukh Khan की लाडली Suhana Khan के साथ काम करना चाहते हैं Karan Johar

विज्ञापन
Suhana Khan Work With Karan Johar

Karan Johar Suhana Khan: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरख खान (Shah Rukh Khan) की लाडली और ग्लैमर में कई एक्ट्रेसेस को मात देने वाली सुहाना खान (Suhana Khan) मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। वहीं, वो अब जल्द ही डायरेक्टर जोया अख्तर (Zoya Akhtar) की अपकमिंग फिल्म ‘द आर्चीज’ (The Archies) से अपना पहला बॉलीवुड डेब्यू देने जा रही हैं, जिसको लेकर खुद एक्ट्रेस और उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में सुहाना के अलावा कई स्टार किड्स भी अपना डेब्यू देने वाले हैं। इसी बीच खबर है कि ‘द आर्चीज’ के बाद वो फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) के साथ काम करने वाली हैं।

रिपोर्ट से मुताबिक, करण जौहर ‘The Archies’ के बाद सुहाना के साथ एक फिल्म बानने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसको लेकर करण नई स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो, करण जौहर सुहाना के साथ किसी भी तरह की पुरानी कहानी या स्क्रिप्ट पर काम नहीं करना चाहते। करण चाहते हैं वो सुहाना के लिए वो ब्रांड न्यू स्क्रिप्ट तैयार करें।

यह भी पढ़ें: Nitin Desai की बेटी पिता के लिए मांग रही इंसाफ, बताई क्या थी आखिरी विश?

विज्ञापन

कैसी होगी फिल्म? 

दरअसल, करण जौहर (Karan Johar) सुहाना के साथ एक रोमांटिक फिल्म बनाना चहाते हैं, जिसके लिए वो ब्रांड न्यू स्क्रिप्ट पर काम करनी की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही करण सुहाना के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड भी हैं। बताया जा रहा है कि अभी स्क्रिप्ट और फिल्म की कहानी को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ कि वो किसी तरह की फिल्म हो सकती है, लेकिन कहा जा रहा है कि इस साल स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो सकता है।

इस दिन रिलीज होगी सुहाना की The Archies

वहीं, अगर सुहाना खान (Suhana Khan The Archies) की अपकमिंग फिल्म ‘द आर्चीज’ की बात करें तो, वो नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 24 नवंबर, 2023 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से सुहाना खान के अलावा श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर (Kushi Kapoor) और अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) भी नजर आने वाले हैं, जो अपना पहला बॉलीवुड डेब्यू देने जा रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola