Kapil Sharma ने Sitaare Zameen Par की कास्ट को दिया सरप्राइज, दिल छू गया कॉमेडियन का वीडियो

Kapil Sharma Viral Video: कपिल शर्मा ने ‘सितारे जमीन पर’ की कास्ट के साथ एक वीडियो शेयर किया है। वो लोग कॉमेडियन को देखकर हद से ज्यादा खुश हो गए और कपिल को गले लगा बैठे। अब इन्हें सरप्राइज देते हुए कपिल ने खूबसूरत मोमेंट्स शेयर किए हैं।

Kapil Sharma

कपिल शर्मा ने 'सितारे जमीन पर' की कास्ट पर प्यार लुटाया है। (Photo Credit- Instagram)

विज्ञापन

Kapil Sharma Viral Video: कपिल शर्मा के सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। कॉमेडियन सबसे पहले तो अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। जिस तरह उन्होंने अपना वजन घटाया है वो देखकर सभी फैंस पहले ही सरप्राइज थे और अब तो उन्होंने अपने कुछ स्पेशल फैंस को और भी बड़ा सरप्राइज दे दिया है। आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के एक्टर्स को कपिल शर्मा ने एक खास तोहफा दिया है। अब उनका एक स्पेशल वीडियो सामने आया है।

कपिल ने जमाया आमिर खान की पार्टी में रंग

आपको बता दें, आमिर खान ने अपने घर पर एक पार्टी रखी थी। अपनी फिल्म रिलीज होने से पहले आमिर खान ने रणबीर कपूर, आशुतोष गोवारिकर, सचिन तेंदुलकर समेत कई सेलेब्स के साथ म्यूजिकल इवनिंग एन्जॉय की। इस पार्टी की हाईलाइट शंकर-एहसान-लोय और कपिल शर्मा रहे। इन लोगों ने साथ मिलकर पार्टी में रंग जमा दिया। कपिल शर्मा ने पार्टी में न सिर्फ सुर छेड़े, बल्कि कई दिलों को भी छू लिया। अब सोशल मीडिया पर कपिल ने इस शानदार पार्टी के कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं।

विज्ञापन

‘सितारे जमीन पर’ की कास्ट के चेहरों पर स्माइल लेकर आए कपिल शर्मा

गाना गाने के अलावा उन्होंने आमिर खान के उन सभी एक्टर्स को भी खुश कर दिया, जो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। अब कपिल ने अपने लेटेस्ट वीडियो में दिखाया है कि उन्हें देखकर ‘सितारे जमीन पर’ की कास्ट कितनी खुश थी। उन्हें देखते ही ‘सितारे जमीन पर’ के एक्टर तो खुशी से झूम उठे। वो इतने एक्साइटेड हो गए कि वो ना सिर्फ कपिल का नाम जोर-जोर से चिल्लाने लगे, बल्कि खुशी से उछल पड़े। इसके बाद जब वो कॉमेडियन को गले लगाने लगे तो कपिल ने भी बड़े ही प्यार से उन्हें ग्रीट किया। कपिल शर्मा ने उन सभी के साथ काफी अच्छा वक्त बिताया और सभी को प्यार से गले भी लगाया।

विज्ञापन

कपिल शर्मा ने शेयर किया वीडियो

जो-जो उनके साथ तस्वीरें लेना चाहता था, उन सभी के साथ कपिल शर्मा ने फोटोज भी खिंचवाईं। यानी कपिल शर्मा ने अपने इन सभी खास फैंस की हर ख्वाहिश पूरी की और वो सभी के चेहरों पर मुस्कान की वजह बन गए। अब कपिल शर्मा ने जिस तरह सभी पर प्यार बरसाया है वो देखकर फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कपिल ने लिखा, ‘उन्हें लगा कि ये उनके लिए एक सरप्राइज था… उन्हें क्या पता था कि वो मुझे जिंदगी भर के लिए एक याद दे गए हैं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ