Kantara Chapter 1 X Review: साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. लंबे इंतजार के बाद अब फाइनली ऑडियंस इस फिल्म को थिएटर में एन्जॉय कर सकते हैं. मेकर्स ने जब से ‘कांतारा चैप्टर 1’ का ट्रेलर जारी किया था, तभी से फैंस के बीच इसकी एक्साइटमेंट बढ़ गई थी. रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म के रिव्यू भी सामने आने लगे हैं. ऑडियंस फिल्म के क्लाइमैक्स की तारीफ करते नहीं थक रही है. एक्स पर पब्लिक तो कांतारा चैप्टर 1 के क्लाइमैक्स को फिल्म इंडस्ट्री का अब तक का बेस्ट क्लाइमैक्स बता रही है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म पर पब्लिक के कैसे रिएक्शन सामने आ रहे हैं?
क्या बोली ऑडियंस?
कांतारा चैप्टर 1 के रिव्यू से सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई है. यूजर्स अपने-अपने व्यूज शेयर कर फिल्म के बारे में बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘कांतारा चैप्टर 1 ऐसा अनुभव है जिसमें संस्कृति और दमदार कहानी को खूबसूरती से दिखाया गया है. ऋषभ शेट्टी के डायरेक्शन ने हर सीन को असरदार बना दिया. ये फिल्म सिर्फ एंटरटेन नहीं करती बल्कि दर्शकों को जोड़े भी रखती है. आवाज, कैमरा वर्क और एक्टिंग का मेल इसे एक साधारण रीजनल फिल्म से उठाकर बड़े लेवल के सिनेमा में ले जाता है.’
यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 ने एडवांस बुकिंग में ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को पछाड़ा, रिलीज से पहले कितने छापे नोट?
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कांतारा चैप्टर 1 देखने का एक्सपीरियंस बेस्ट है. ऋषभ शेट्टी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं. इसकी कहानी दिल को छू जाने वाली है. क्लाइमैक्स तो रोंगटे खड़े कर देना वाला है. क्लाइमैक्स भावनात्मक रूप से झकझोर देने वाला है. ये एक ऐसी मूवी है जिसे बड़े पर्दे पर देखना ना भूलें.’
तीसरे यूजर ने लिखा, ‘एक और राष्ट्रीय पुरस्कार आने वाला है. ऋषभ शेट्टी ने फिर से कमाल कर दिया है. पूरी फिल्म में कई रोंगटे खड़े कर देने वाले पल हैं.’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘फिल्म इंडस्ट्री की अब तक की सबसे बेस्ट क्लाइमैक्स वाली फिल्म है. इसे सिनेमाघरों में ही जाकर देखें.’
पांचवें यूजर ने लिखा, ‘ये फिल्म एक शानदार अनुभव देती है, जिसमें लोककथाएं, आस्था और मानवीय भावनाएं बड़ी खूबसूरती से जुड़ी हुई हैं. ऋषभ शेट्टी का अभिनय बेहतरीन है. सुंदर कैमरा वर्क और दिल को छू लेने वाला संगीत इसे और खास बना देता है. इस दिव्य कहानी के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं.’
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कांतारा चैप्टर 1 फिल्म की आत्मा दूसरे भाग में बसती है. पहले भाग में ऋषभ शेट्टी ने कुछ बाहुबली फिल्म जैसे सीन्स दिखाए हैं. दूसरे पार्ट में फिल्म की कहानी अगले लेवल पर चली जाती है. दूसरे पार्ट में डबल धमाके के साथ-साथ रोंगटे खड़े कर देने वाले पल देखने को मिलते हैं.’
यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 ने Advance Booking में मेकर्स को किया मालामाल, रिलीज से पहले ही कमा डाले करोड़ों
7 भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म
‘कांतारा चैप्टर 1’ को कई भाषाओं में रिलीज किया गया है. इसमें हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी शामिल है. वहीं फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें ऋषभ शेट्टी के साथ-साथ रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. इसके साथ ही ऋषभ शेट्टी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने टाइटल ट्रैक गाया है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
9 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
10 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
11 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
13 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines