Kanguva Opening Day Prediction: साउथ सुपरस्टार सूर्या और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘कंगुवा‘ आज 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सभी की नजरें हैं। बीते मंगलवार को इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी, जिसमें फिल्म ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं ‘कंगुवा’ के मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म दुनियाभर में 2000 करोड़ रुपये की कमाई कर ले जाएगी। खैर फिल्म आज रिलीज हो रही है। ओपनिंग डे पर यह क्या कमाल दिखा पाती है, आइए जानते हैं…
कंगुवा की एडवांस बुकिंग
सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा’ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है। Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही छप्पर फाड़ कमाई कर ली है। इसी के साथ इंडिया में 5 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं। फिल्म ने रिलीज से पहले ही 10.16 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: नॉमिनेटेड 7 कंटेस्टेंट्स में किसे मिल रहे कम वोट, हो सकता है बेघर
पहले दिन कितनी होगी कमाई
शिवा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कंगुवा’ के टिकट 2D और 3D फॉर्मेट में बिक रहे हैं। अनुमानित बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से ओपनिंग डे पर यह फिल्म 40-50 करोड़ की शानदार ओपनिंग ले सकती है। हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि यह सिर्फ पूर्वानुमान आंकड़े हैं, जिनमें फेरबदल हो सकता है।
रमेश बाला का अर्ली प्रिडिक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने कहा है कि फिल्म ‘कंगुवा’ की रफ्तार धीमी है, जिसका एक कारण मल्टीप्लेक्स में एडवांस बुकिंग में देरी रही है। हालांकि तमिलनाडु और चेन्नई में इसकी शुरुआत काफी अच्छी रही है। उनका कहना है कि सूर्या की फिल्म अपने पहले दिन की तुलना में सप्ताहांत में अधिक कलेक्शन करेगी।
रमेश बाला के मुताबिक, ‘कंगुवा’ तमिलनाडु में 25 करोड़ रुपये कमा सकती है। उनके हिसाब से यह फिल्म पहले दिन लगभग 60-70 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।
कई भाषाओं में हरे रही रिलीज
गौरतलब है कि फिल्म ‘कंगुवा’ एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी, इंग्लिश, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, फ्रेंच और रशियन समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। कुल मिलाकर कहा जाए तो यह फिल्म सूर्या के करियर की बड़ी हिट साबित हो सकती है। उनके अलावा फिल्म में बॉबी देओल भी खूंखार लुक में नजर आएंगे। इसके अलावा दिशा पाटनी भी अहम किरदार में हैं।
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
3 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
4 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
5 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
5 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
6 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
7 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
7 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines