Kangana Ranaut on not attending Ambani wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सासंद कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। एक्ट्रेस की फिल्म जल्दी ही सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली कंगना ने हाल ही में खुलासा किया कि वो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में क्यों नहीं आई थीं। आइए बताते हैं कि एक्ट्रेस ने इसके पीछे क्या वजह बताई है…
अनंत ने किया था कंगना को इनवाइट
कंगना रनौत ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर बात करते इस बारे में खुलासा किया। जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि सोशल मीडिया पर चर्चा हुई कि बॉलीवुड एक्टर्स अनंत-राधिका की शादी में गए, लेकिन कंगना नहीं गई? इस पर कंगना ने कहा कि मुझे अनंत अंबानी का फोन आया था और वो एक बहुत प्यारा लड़का है। अनंत ने मुझसे कहा कि आप मेरी शादी में आना, तो मैंने उसे कहा कि देखो मेरे घर में भी शादी है।
क्यों अंबानी की शादी में शामिल नहीं हुई एक्ट्रेस?
कंगना ने आगे कहा कि मैंने अनंत को बताया कि मेरे छोटे भाई की भी शादी है। इसके आगे कंगना ने सिद्धार्थ से कहा कि वैसे भी मैं ज्यादा फिल्मी शादियों में आना इग्नोर ही करती हूं। इसके आगे एक्ट्रेस से पूछा गया कि आपने आखिरी बॉलीवुड पार्टी कब अटेंड की थी। इस पर कंगना ने कहा कि ये किसको याद होता है, पता नहीं आखिरी बार किसी बॉलीवुड पार्टी में कब गई थी।
सदी की सबसे महंगी शादी में आए थे दुनियाभर के सितारे
बता दें कि अनंत और राधिका की शादी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए थे। सदी की सबसे महंगी शादी में दुनियाभर के सितारों ने चार चांद लगाए थे। हालांकि कंगना अपने पर्सनल रीजन की वजह से इस शादी का हिस्सा नहीं बन पाई थी। ना सिर्फ कंगना बल्कि बॉलीवुड के कई सितारे इस शादी में नहीं हो पाए थे।
जल्द रिलीज होगी कंगना की फिल्म
कंगना की इस फिल्म की रिलीज डेट में पहले कई बार बदलाव हुआ है। हालांकि अब फाइनली ये फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर समझ आ रहा है कि फिल्म की कहानी क्या हो सकती है। फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। हालांकि अब देखने वाली बात ये होगी कि कंगना की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी।
यह भी पढ़ें- साउथ फिल्म इंडस्ट्री हुई ‘बदनाम’, एक-एक कर खुल रहे गहरे काले राज, अब नया मामला आया सामने
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
7 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
9 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
10 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
12 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
13 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
14 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
15 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
16 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines