Kangana Ranaut Get Celebrity Support After Slap Incident: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने आज सुबह-सुबह फिल्म इंडस्ट्री को लेकर अपनी एक शिकायत रखी थी। एक्ट्रेस ने थप्पड़ पड़ने के बाद किसी भी सेलिब्रिटी का सपोर्ट न मिलने पर नाराजगी जताई थी। कंगना रनौत अकेले ही खुद के साथ हुई हिंसा का विरोध कर रही थीं लेकिन अब बी-टाउन सेलेब्स ने इस मामले पर रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। कुछ लोग जहां कंगना के खिलाफ खड़े हैं। वहीं, अब कुछ लोगों ने दिल खोलकर कंगना का सपोर्ट किया है।
कंगना रनौत को मिला उर्फी का साथ
कंगना को लेकर क्या बोलीं उर्फी?
अब उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कंगना के साथ हुई बदसलूकी पर अपनी राय रखी है। उर्फी जावेद ने साफ-साफ कहा है कि वो कंगना रनौत से राजनीतिक रूप से सहमति नहीं रखती हैं। लेकिन वो कहीं का कहीं ऐसा महसूस करती हैं कि किसी से असहमति होने पर उस शख्स को फिजिकली असॉल्ट करना सही नहीं है। हिंसा कभी भी जवाब नहीं हो सकती।
विवेक अग्निहोत्री ने दिया कंगना का साथ
वहीं, फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने भी कंगना के साथ हुए इस थप्पड़ विवाद पर ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, ‘कंगना के साथ हुए इस हादसे पर हर एक समझदार शख्स को निंदा करनी चाहिए।’ उन्होंने कहा यहां वो ‘समझदार’ इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सिर्फ समझदार लोग ही इस बात को समझ सकते हैं कि ये लोकतंत्र के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। जो भी इस वक्त कंगना पर हंस रहा है उसे ये मालूम होना चाहिए कि कुछ लोगों को आपके भी ट्वीट पसंद नहीं होंगे।
यह भी पढ़ें:
मीका सिंह ने महिला अधिकारी को लगाई फटकार
मीका सिंह (Mika Singh) ने भी कंगना का सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया और कहा कि पंजाबी/सिख कम्युनिटी ने पूरी दुनिया में अपनी सेवा से इज्जत कमाई है। कंगना के साथ एयरपोर्ट पर जो हुआ सुनकर दिल टूट गया। CISF कांस्टेबल एयरपोर्ट पर ड्यूटी पर थी और ये उसका काम था कि वो इस बात का ख्याल रखें कि उनके आस-पास के लोग सुरक्षित हैं। लेकिन अपने पर्सनल गुस्से को लेकर उन्होंने एयरपोर्ट पर एक पैसेंजर के साथ मारपीट की ये देखकर बेहद दुख हुआ। उनकी इस हरकत से बाकी पंजाबी महिलाओं पर भी असर पड़ सकता है। किसी एक कि गलती से उन्हें भी नौकरी से निकला जा सकता है।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
6 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
8 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
9 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
10 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
11 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
12 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
13 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines