Kajol Viral Video: बॉलीवुड के सिंघम से हर कोई डरता है। उनका खौफ न सिर्फ पर्दे पर है बल्कि उनके इंटेंस लुक से फैंस भी घबरा जाते हैं। अजय देवगन (Ajay Devgn) बेहद ही शांत और सीरियस शख्स लगते हैं। वो भले ही फिल्मों में कितनी भी कॉमेडी कर लें, लेकिन फैंस को उनका सिंघम मोड़ ही याद रहता है। वैसे भी अब तो वो ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) में एक बार फिर अपना गुस्सा, पावर और एक्शन दिखाने के लिए तैयार हैं। लेकिन जहां ट्रेलर में वो दुश्मन को धूल चटाएंगे, वहीं रियल लाइफ में अजय देवगन अब बीवी के सामने भीगी बिल्ली बने नजर आ रहे हैं।
दुर्गा पंडाल से वायरल हुआ काजोल और अजय का फनी वीडियो
सोशल मीडिया पर अब अजय देवगन का अपनी बीवी काजोल और बेटे युग के साथ एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें ये फैमिली दुर्गा पंडाल में नजर आ रही है। सभी लोग बेहद खुश हैं और त्यौहार को धूमधाम से अपनों के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस दौरान अजय अपने बेटे के साथ ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। पूरी फैमिली ट्रेडिशनल आउटफिट में खूब जच रही है और पैपराजी को पोज दे रही है। इसी बीच अजय और काजोल का एक मोमेंट कैमरे पर कैप्चर हो गया।
काजोल ने अजय को मारी चूंटी
दरअसल, अजय देवगन बीच में खड़े हैं और उनकी एक तरफ काजोल हैं तो दूसरी तरफ उनका लाडला बेटा है। इस दौरान सिंघम ने अपना हाथ बेटे के कंधे पर रखा हुआ है और वो कैमरे की तरफ देख रहे हैं। तभी काजोल पोज देते हुए अपने पति को चूंटी मार देती हैं। दरअसल, ये काजोल का पति को एक इशारा था, जो वो तुरंत ही समझ गए और कुछ ही सेकंड्स में अजय ने अपना दूसरा हाथ काजोल के कंधे पर रख दिया। अब जिस तरह से काजोल के एक इशारे पर अजय रिएक्ट कर रहे हैं वो वीडियो देख फैंस की भी हंसी बंद नहीं हो रही है। ये क्यूट वीडियो देख फैंस खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए।
यह भी पढ़ें: ‘मैं किसी को मारने वाली हूं…’, IndiGo में ट्रैवल करते हुए क्यों फूटा Shruti Haasan का गुस्सा?
फैंस ले रहे कपल के मजे
एक यूजर ने लिखा, ‘टिपिकल बीवी थिंग्स।’ दूसरे शख्स ने लिखा, ‘पति-पत्नी की बात, फाइट सीन के बाद रिश्तों में ये आम बात है।’ किसी ने हंसते हुए कहा, ‘सभी आदमी पत्नी के साथ सेम ही लगते हैं।’ एक फैंस ने लिखा, ‘LOL…. क्या आपने उसके बाद काजल का एक्सप्रेशन देखा…. बहुत मजेदार।’ किसी ने मजे लेते हुए कहा, ‘हर घर की कहानी।’ कोई मजाक में बोला, ‘भाई तो एकदम से घबरा गया…घर जाने से पहले ही पूरी फिल्म मन में घूम गई।’ एक फीमेल फैन ने कहा, ‘हमारी तरह हैं काजोल।’ तो कोई बोला, ‘लग रहा है तीनों घर से लड़के निकले हैं… कलेश सबके मुंह से छलक रहा है। टिपिकल इंडियन फैमिली।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
6 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
7 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
9 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
9 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
10 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
11 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
12 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines