ऑस्कर जीतकर भारत लौटे जूनियर NTR, भारतीयों के बारे में कही दिल छू लेने वाली बात

Junior NTR

Junior NTR

Naatu Naatu: 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत ने इतिहास रच दिया है। एसएस राजमौली की ‘RRR’ फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग के लिए Oscars अवॉर्ड मिला है।

विज्ञापन

ऑस्कर में धाक जमाने के बाद साउथ सुपरस्टार जूनियर NTR भारत लौट आए हैं। एक्टर बुधवार सुबह करीब 3 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां उनके स्वागत के लिए लोगों की भीड़ नजर आई। इस दौरान जूनियर NTR ने मीडिया से बातचीत भी की है।

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए जूनियर NTR

एयरपोर्ट के बाहर फैंस की भारी भीड़ नजर आई और जैसे ही जूनियर NTR एयरपोर्ट पर नजर आए, तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया। साथ ही लोग RRR, जूनियर NTR और रामचरण के पोस्टर लेकर सुपरस्टार का वेलकम करने पहुंचे थे। इसके साथ ही इंटरनेट पर भी कई वीडियोज ऐसे हैं, जिनमें लोग अलग-अलग ढंग से RRR की जीत का जश्न मना रहे हैं।

विज्ञापन

हर भारतीय का धन्यवाद करना चाहता हूं- जूनियर NTR

इसके साथ ही जूनियर NTR ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एमएम कीरावनी और चंद्रबोस को ऑस्कर पुरस्कार स्वीकार करते हुए देखना सबसे अच्छा पल था। मुझे आरआरआर पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।’ जूनियर एनटीआर ने आगे कहा कि ‘मैं आरआरआर को प्रोत्साहित करने के लिए हर भारतीय का धन्यवाद करना चाहता हूं, यह पुरस्कार (ऑस्कर) जो हमने जीता है, वह दर्शकों और फिल्म उद्योग के प्यार से ही संभव हो पाया है।

विज्ञापन

फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है ‘नाटू-नाटू’ गाने का खुमार

बता दें कि ऑस्कर 2023 अवॉर्ड फंक्शन में ‘नाटू-नाटू’ ने हॉलीवुड गानों को पछाड़कर एक नया इतिहास रच दिया है। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर इस गाने ने जिन गानों को पीछे छोड़ा है, उसमें अप्लॉज, होल्ड माय हैंड, लिफ्ट मी अप और दिस इज अ लाइफ जैसे चार्टबस्टर गाने शामिल थे।

विज्ञापन

साथ ही फिल्म ‘आरआरआर’ के ‘नाटू-नाटू’ गाने का खुमार देसी फैंस के साथ-साथ विदेशी फैंस के सिर चढ़कर भी बोल रहा है। ये गाना ‘गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड’ और बेस्ट क्रिटिक च्वाइस अवॉर्ड पहले ही अपने नाम कर चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ