वो बॉलीवुड का जिंदा बंदा... शाहरुख खान के नाम JAWAN के राइटर का इमोशनल लेटर, लिखी दिल छूने वाली बातें

Jawan writer Sumit Aroraa share post

Jawan writer Sumit Aroraa share post

विज्ञापन

Jawan, Shahrukh Khan: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने हर तरफ अपनी धूम मचा रखी है। फैंस को किंग खान की ये फिल्म खूब पसंद आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी शाहरुख की इस फिल्म ने पैर जमा रखे हैं और फिल्म शानदार कलेक्शन करने में लगी है।

फिल्म ‘जवान’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन ही 75 करोड़ की बेहद शानदार ओपनिंग की और अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 560.83 करोड़ हो गया है। इस बीच अब फिल्म के राइटर सुमित अरोड़ा ने शाहरुख खान के लिए एक नोट लिखा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चलिए जान लेते हैं कि सुमित ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है?

विज्ञापन

सुमित ने पोस्ट शेयर कर की शाहरुख खान की तारीफ

फिल्म राइट सुमित ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बीते तीन साल कई मायनों में अविश्वसनीय रूप से बेहद सुंदर और यादगार रहे हैं। इस बेहद खास फिल्म के लिए संवाद लिखना, एक पावरहाउस फिल्म निर्माता के साथ काम करना, एक बेहद शानदार टीम के साथ काम करना, जिन्होंने फिल्म में अपना सब कुछ लगा दिया और फिर… यह खूबसूरत आदमी @iamsrk मुझे नहीं पता कि मैं उनके बारे में जो पहले ही कहा जा चुका है उसके अलावा कुछ नया कह पाऊंगा या नहीं, लेकिन मैं बस इतना कह सकता हूं कि वह सिर्फ एक इंसान का जादू है।

Jawan writer Sumit Aroraa

Jawan writer Sumit Aroraa

विज्ञापन

प्रेम की चलती-फिरती गठरी- सुमित

इसके आगे सुमित ने लिखा कि वो प्रेम की चलती-फिरती गठरी है। जो भी उनसे मिलता है वो स्पेशल महसूस करता है। वो एक ऐसा सितारा है जो ना सिर्फ चमकता है बल्कि आप पर अपनी स्टारडस्ट भी फैलाता है। मुझे उनके जादू को इतने करीब से देखने का सौभाग्य मिला है। कैमरे के सामने और कैमरे के बाहर भी और सीखने के लिए अभी बहुत कुछ है।

सच में बॉलीवुड के जिंदा बंदा हैं शाहरुख- सुमित 

सुमित ने अपने पोस्ट में लिखा कि हर स्थिति और हर व्यक्ति से बहुत प्यार, अनुग्रह और सौम्यता से निपटना। हर व्यक्ति को समान सम्मान देना। हमेशा इतना समावेशी और इतना खुला रहना। इतना विनम्र और हमेशा इतना मजाकिया। आपसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है और मुझे सचमुच उम्मीद है कि इनमें से कुछ सीख मेरे साथ रहेंगी। कम से कम इसमें से कुछ तो बेहतर होना चाहिए। हर चीज के लिए धन्यवाद सर, सारे प्यार और हंसी के लिए। आप सच में बॉलीवुड के जिंदा बंदा हैं। बस अब मैं यहीं रुकूंगा.. वरना आप फिर से बोलोगे की, इतना लंबा लंबा मत लिखो, पिक्चर है, खत्म भी करनी है।

विज्ञापन
Jawan writer Sumit Aroraa

Jawan writer Sumit Aroraa

शाहरुख खान ने भी दिया जवाब

वहीं, शाहरुख खान ने भी सुमित के पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा कि अभी भी लंबा ही लिखा है.. संक्षिप्त बेटा संक्षिप्त.. वैसे आप खुद इस फिल्म की ताकत रहे हो और आपके डायलॉग्स ने इस फिल्म को यादगार बना दिया.. लव..। साथ ही अब यूजर्स भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ