Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर कितनी धार्मिक हैं ये तो सभी जानते हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) के साथ किसी न किसी मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेते हुए नजर आती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस कई बार इस बात का भी जिक्र कर चुकी हैं कि वो नजर लगने जैसी चीजों पर भी यकीन रखती हैं। वक्त-वक्त पर कभी जान्हवी की श्रद्धा तो कभी उनका अंधविश्वास देखने को मिलता है। अब एक्ट्रेस का एक और ऐसा ही किस्सा सामने आया है।
जान्हवी ने एक मन्नत के लिए छोड़ा था नॉन वेज
वैसे तो सभी लोग जानते ही होंगे कि जान्हवी को नॉन वेज खाना काफी पसंद है। वो कई बार नॉन वेज खाते हुए नजर आ चुकी हैं। हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में भी एक्ट्रेस घर पर मांसाहारी खाना खाती हुई दिखी थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक वक्त पर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने एक मन्नत मांगी थी और उसके पूरा होने के लिए उन्होंने नॉन वेज तक त्याग दिया था। एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में मन्नत के लिए नॉन वेज छोड़ने की बात भी कबूली थी।
नॉन वेज छोड़ने का कारण रिवील
जान्हवी के आखिर ऐसी भी क्या मन्नत मांगी होगी, जिसके लिए उन्होंने खुद को मांसाहारी से शाकाहारी बना लिया? साथ ही एक्ट्रेस ने ये मन्नत किसके लिए मांगी थी अब वो भी रिवील हो गया है। दरअसल, जान्हवी से पूछा गया था कि क्या ऐसा कोई स्टार है जिससे वो मिलना चाहती हैं? तो इस बात जवाब देते हुए जान्हवी ने कहा कि पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) हैं जिनके साथ वो काम करना चाहती थीं। ‘गुंजन सक्सेना’ (Gunjan Saxena: The Kargil Girl) से पहले उन्होंने एक मन्नत ली थी और वो 10-15 दिन के लिए शाकाहारी बन गई थीं ताकि पंकज त्रिपाठी स्क्रिप्ट सुनकर हां कर दें।
यह भी पढ़ें: सैफ की ‘ओमकारा’ से पहले बेटों को अपनी ये फिल्म दिखाना चाहती हैं करीना, वॉयलेंस से पहले रोमांस…
पिता की फिल्म के लिए भी ली थी मन्नत
एक्ट्रेस ने बताया कि जब वो उनके साथ काम कर रही थीं तो सेट पर पागलों की तरह बर्ताव करती थीं क्योंकि वो उन्हें बेहद पसंद करती थीं। जान्हवी ने खुद को पंकज त्रिपाठी की बहुत बड़ी फैन बताया है। इसके अलावा उन्होंने ये भी खुलासा किया कि वो हर गुरुवार शाकाहारी होती हैं। उन्होंने आखिरी मन्नत अपने पिता बोनी कपूर (Boney Kapoor) की फिल्म ‘मैदान’ (Maidaan) के लिए मांगी थी।
संबंधित खबरें
शादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान, पत्नी संग शेयर की वेडिंग फोटो
46 mins agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी; सलमान खान के शो में भी आए थे नजर
50 mins ago'बिग बॉस' में एंट्री करने वाले थे मैड संधू! शो में जाने से पहले ही कर दी गई हत्या; मर्डर केस में हुआ नया खुलासा
1 hr agoEntertainment News LIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट, फैमिली फोटोज कीं शेयर
2 hrs agoDrishyam Box Office Collection: 3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
2 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
12 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
16 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
18 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
21 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines