हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Shefali Jariwala Demise: जाह्नवी कपूर ने वरुण धवन का किया सपोर्ट, पोस्ट हुआ वायरल

Shefali Jariwala Demise: शेफाली जरीवाला के निधन पर वरुण धवन ने मीडिया की फटकार लगाई थी। उन्होंने प्राइवेसी का सम्मान करने की मांग की। अब जाह्नवी कपूर ने एक्टर का सपोर्ट किया है।

विज्ञापन
जाह्नवी कपूर ने वरुण धवन का किया सपोर्ट। Photo Credit- Instagram

Shefali Jariwala Demise: एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से सेलिब्रिटी और फैंस हर कोई सदमे में है। बीते दिनों शनिवार को एक्ट्रेस का मुंबई के ओशिवारा स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। दुख की इस घड़ी में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने मीडिया को फटकार लगाते हुए संवेदनशीलता की मांग की थी। अब एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने भी उनका सपोर्ट किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी बात रखी है।

जाह्नवी कपूर ने दिया रिएक्शन

जाह्नवी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वरुण धवन की पोस्ट को री-शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने एक्टर को सपोर्ट करते हुए लिखा, ‘फाइनली किसी ने तो इस बारे में कहा।’ एक्ट्रेस ने सिर्फ एक ही लाइन में कंफर्म कर दिया है कि वह भी वरुण धवन की बात से सहमत हैं।

क्या कहा था वरुण धवन ने?

शेफाली जरीवाला के निधन पर मीडिया ने जिस तरह से प्राइवेसी को तोड़ा था, उससे वरुण धवन काफी भड़क गए थे। एक्टर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, ‘फिर से एक और आत्मा को मीडिया ने असंवेदनशील तरीके से कवर किया है। मुझे ये समझ नहीं आता है कि आप लोगों को किसी का दुख कवर ही क्यों करना है? हर कोई इससे काफी अनकंर्फटेबल हो जाता है। इससे किसी को फायदा नहीं हो रहा है न?’

विज्ञापन

एक्टर ने पोस्ट में आगे लिखा था, ‘मीडिया और मेरे फ्रेंड्स से मैं यही रिक्वेस्ट करता हूं कि इस तरह से कोई भी अपने फ्यूनरल को कवर नहीं करना चाहेगा।’ इस पोस्ट में वरुण धवन ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनकी पोस्ट से साफ पता चल रहा था कि वह शेफाली जरीवाला के फ्यूनरल को मीडिया की ओर से असंवेदनशील तरीके से कवर करने पर नाराज हैं।

यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आज हो सकती है जारी, असली वजह का होगा खुलासा

विज्ञापन

देर रात हुआ था निधन

गौरतलब है कि शेफाली जरीवाला का 27 जून की देर रात निधन हो गया था। उनके निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है। हालांकि एक्ट्रेस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके आने की संभावना आज है। इसके बाद ही एक्ट्रेस के निधन की असली वजह का खुलासा हो सकेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola