Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

कभी फिल्मों में निभाए थे साइड रोल, आज OTT पर छा चुके ये 7 एक्टर्स

एक्टर जयदीप अहलावत से विक्रांत मैसी तक कई स्टार्स हैं, जो कभी फिल्मों में साइड रोल निभाते थे और आज ओटीटी पर सुपरस्टार बन चुके हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...

Author
Edited By : Jyoti Singh Updated: Apr 17, 2025 13:12
jaideep ahlawat to vijay varma ott superstars who played side role in movies past
OTT Superstars File Photo

ओटीटी प्लेटफॉर्म ने जहां दर्शकों का दिल जीता है, वहीं कई एक्टर्स को शोहरत भी दिलाई है। ऐसे कई एक्टर्स रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में फिल्मों में साइड रोल निभाकर की लेकिन ओटीटी पर आने के बाद उन्हें जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली है। वेब सीरीज में लीड रोल निभाकर ये स्टार्स घर-घर में पॉपुलर हो चुके हैं। आलम ये है कि वह ओटीटी प्लेटफॉर्म के सुपरस्टार बन चुके हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ एक्टर्स के नाम बताने जा रहे हैं।

जयदीप अहलावत

एक्टर जयदीप अहलावत को वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ से जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली है। इसके अलावा वह ‘जाने जान’ और ‘महाराज’ जैसी ओटीटी रिलीज फिल्मों में नजर आ चुके हैं। ओटीटी से पहले जयदीप कई ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘कमांडो’ जैसी फिल्मों में साइड रोल निभाए हैं।

---विज्ञापन---

अली फजल

बॉलीवुड एक्टर अली फजल आज घर-घर में पॉपुलर हो चुके हैं। प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में गुड्डू पंडित का किरदार निभाकर अली को बेहद पॉपुलैरिटी मिली है। ओटीटी से पहले उन्होंने कई फिल्मों में साइड रोल निभाए हैं।

यह भी पढ़ें: Tamannaah से पहले ये 5 एक्ट्रेस ‘आइटम सॉन्ग’ से लूट चुकीं महफिल, एक-एक गाने हुए जबरदस्त हिट

विजय वर्मा

बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा ने ‘पिंक’ ‘हीरोइन’ और ‘मंटो’ जैसी कई फिल्मों में साइड रोल किया है लेकिन आज वह ओटीटी के स्टार बन चुके हैं। उन्होंने ‘मिर्जापुर 2’, ‘दहाड़’, ‘डार्लिंग्स’ और ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ जैसी तमाम फिल्में और वेब सीरीज की हैं।

विक्रांत मैसी

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी को भला कौन नहीं जानता है? ‘धरम-वीर’ और ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ जैसे टीवी शो में काम करने के बाद विक्रांत ने फिल्मों में साइड रोल किए हैं। उन्हें भी ओटीटी से खास पॉपुलैरिटी मिली है। आज विक्रांत ओटीटी और सिनेमाघरों की दुनिया के सुपरस्टार बन चुके हैं।

तिल्लोतामा शोम

एक्ट्रेस तिल्लोतामा शोम भी एक वक्त में फिल्मों में साइड रोल निभाती थीं लेकिन आज ओटीटी पर उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है। एक्ट्रेस ने ‘सीए टॉपर’, ‘पाताल लोक 2’ जैसी कई वेब सीरीज की हैं।

पंकज त्रिपाठी

इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी का नाम भी शामिल है। वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के कालीन भइया बनकर दर्शकों के दिलों पर छा जाने वाले एक्टर ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘लुका-छिपी’ और ‘न्यूटन’ जैसी फिल्मों में साइड रोल किए थे।

कुणाल कपूर

बॉलीवुड एक्टर कुणाल कपूर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है लेकिन आज तक उन्होंने सोलो हिट नहीं दी। ये मुकाम कुणाल को वेब सीरीज ‘एम्पायर’ और ‘अनकही कहानियां’ से हासिल हुआ है।

First published on: Apr 17, 2025 01:12 PM

संबंधित खबरें