Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

अगर नहीं होता ये प्रॉब्लम, तो Ranbir Kapoor की Ramayana में Paatal Lok के एक्टर होते ‘विभीषण’

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' में विभीषण का किरादर पहले किसे ऑफर हुआ था? अब वो राज खुल गया है। इस एक्टर ने फिल्म से किनारा क्यों किया? वो भी जान लेते हैं।

Author
Edited By : Ishika Jain Updated: Apr 16, 2025 18:37
Ramayana
Ramayana File Photo

रणबीर कपूर की अपकमिंग माइथोलॉजिकल फिल्म ‘रामायण’ का फैंस को काफी समय से इंतजार हो रहा है। अभी तक फिल्म को लेकर ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। फिल्म में जहां रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में होंगे, तो वहीं साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभाने वाली हैं। एक्टर सनी देओल फिल्म में हनुमान के किरदार में होंगे तो यश रावण बनेंगे। अब ‘रामायण’ के विभीषण को लेकर भी एक खास जानकारी सामने आई है।

जयदीप अहलावत को मिला था विभीषण का रोल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पाताल लोक’ फेम एक्टर जयदीप अहलावत को इस फिल्म में रावण के भाई विभीषण का रोल ऑफर किया गया था। बताया जा रहा है कि जयदीप अहलावत भी इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे और वो इसे लेकर एक्साइटेड भी थे। हालांकि, कुछ ऐसा हो गया कि उन्हें इतना बड़ा ऑफर गंवाना पड़ा। अब क्या वजह थी जो जयदीप अहलावत रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ में विभीषण बनते-बनते रह गए? अब वो भी रिवील हो गई है।

---विज्ञापन---

जयदीप अहलावत ने क्यों ठुकराया विभीषण का रोल?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शेड्यूलिंग कनफ्लिक्ट और बाकी वर्क कमिटमेंट्स की वजह से उन्हें ऑफर को छोड़ना पड़ा था। दरअसल, उनकी डेट्स और फिल्म की डेट्स के बीच तालमेल नहीं बैठा। एक्टर के बिजी शेड्यूल में इस फिल्म के लिए बिल्कुल जगह नहीं थी। ऐसे में मन होते हुए भी जयदीप अहलावत इस फिल्म में काम नहीं कर पाए। नहीं तो वो विभीषण के किरदार में एक बार फिर स्क्रीन पर तहलका मचा देते और फैंस को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ते।

यह भी पढ़ें: क्या ‘सरोगेसी’ के जरिए पेरेंट्स बने Sagarika Ghatge-Zaheer Khan? यूजर्स ने उठाए सवाल

क्या विजय सेतुपति बनेंगे विभीषण?

वहीं, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि अब फिल्म में विभीषण कौन बना है? कहा तो ये भी जा रहा है कि एक्टर विजय सेतुपति को भी ये रोल ऑफर किया गया है। फिलहाल ये कन्फर्म नहीं हुआ है कि विजय सेतुपति ने इस ऑफर को एक्सेप्ट किया या नहीं। वहीं, दूसरी तरफ जयदीप अहलावत की बात करें तो वो जल्द ही सैफ अली खान के साथ फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ में दिखाई देने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है।

First published on: Apr 16, 2025 06:37 PM

संबंधित खबरें