हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बॉलीवुड की इन 5 हसीनाओं का गैंगस्टर्स के लिए धड़क चुका दिल, फिर इंडस्ट्री से हुईं गायब!

Bollywood Actress Affair With Gangster: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिनका नाम एक समय पर गैंगस्टर के साथ में जुड़ चुका है। इस लिस्ट में एक नाम आज के दौर की एक्ट्रेस का भी शामिल है।

विज्ञापन
Bollywood Actress Affair With Gangster.

Bollywood Actress Affair With Gangster: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सेलेब्स रह हैं, जिनका नाम रियल लाइफ में गैंगस्टर्स के साथ जुड़ चुका है। एक समय था जब इन स्टार्स को फिल्मों के अलावा अपनी लव लाइफ की वजह से चर्चा में रहना पड़ता था। यह अलग बात है कि इन सेलेब्स ने कभी भी अपने रिश्ते पर बात नहीं की। कई ऐसी हसीनाएं भी हैं, जो अब इंडस्ट्री से पूरी तरह से गायब हो चुकी हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 6 एक्ट्रेस के बारे में जो कभी गैंगस्टर्स के साथ अपने अफेयर की चर्चा को लेकर लाइमलाइट बटोर चुकी हैं।

जैकलीन फर्नांडिस

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस वैसे तो सिंगल हैं लेकिन एक वक्त था जब उनका नाम ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ा था। दोनों की साथ में कुछ प्राइवेट तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। सुकेश की गिरफ्तारी के बाद जैकलीन को ईडी ने पूछताछ के लिए भी बुलाया था। वहीं जेल में बैठकर सुकेश कई बार जैकलीन के लिए लव लेटर लिख चुका है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: दोस्तों के दम पर नॉमिनेशन से बच रहे ये 5 कंटेस्टेंट, नॉमिनेट हुए तो बाहर

मंदाकिनी

पुराने जमाने की टॉप एक्ट्रेस में शुमार मंदाकिनी का नाम एक वक्त पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ा था। हालांकि इन खबरों पर कभी भी एक्ट्रेस ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वजह से मंदाकिनी से लोग दूरी भी बनाने लगे थे।

विज्ञापन

अनीता अयूब

इस लिस्ट में अनीता अयूब का नाम भी शामिल है, जो गैंगस्टर के साथ अफेयर की खबरों को लेकर लाइमलाइट में रह चुकी हैं। उनका नाम भी गैंगस्टर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ चुका है।

मोनिका बेदी

एक्ट्रेस मोनिका बेदी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। मोनिका का नाम भी गैंगस्टर के साथ काफी उछला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस का नाम डॉन और गैंगस्टर अबू सलीम के साथ जुड़ चुका है। इस वजह से उन्हें गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

विज्ञापन

ममता कुलकर्णी

सलमान खान की एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी का नाम भी गैंगस्टर के साथ में जुड़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ममता का नाम ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी के साथ जुड़ा था। इस केस की वजह से एक्ट्रेस को जेल की हवा भी खानी पड़ गई थी।

जैस्मिन धुन्ना

हॉरर फिल्म ‘वीराना’ से फैंस के दिलों पर राज कर चुकीं एक्ट्रेस जैस्मिन धुन्ना का नाम भी गैंगस्टर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ा था। हालांकि कहा जाता है कि इससे परेशान होकर जैस्मिन ने इंडिया छोड़ दिया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola