हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीवी की चहेती बहू ने गुपचुप बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, मिनटों में वायरल हुईं तस्वीरें

Megha Chakraborty Wedding Pictures: टीवी की चहीती एक्ट्रेस मेघा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। दोनों की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Megha Chakraborty Wedding Pictures

Megha Chakraborty Wedding Pictures: टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री मेघा चक्रवर्ती ने हाल ही में अपने मंगेतर साहिल फुल से शादी कर ली है। मेघा की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आखिर कौन हैं साहिल फुल जिनके साथ मेघा ने सात फेरे ले लिए, चलिए आपको बताते हैं।

मेघा ने साहिल फुल के साथ लिए सात फेरे

‘इमली’ शो में इमली का किरदार निभाने वाली मेघा मंगलवार 21 जनवरी 2025 को साहिल के साथ शादी के बंधन में बंध गई। इस खबर के सामने आते ही मेघा के फैंस और सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां दी। खुद मेघा और साहिल ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे थे।

सोशल मीडिया पर खुशी की लहर

मेघा चक्रवर्ती और साहिल फुल की शादी की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं, फैंस ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। एक्ट्रेस अंजू जाधव ने लिखा, ‘आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई।’ वहीं अभिनेता करण वोहरा ने भी कपल को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। एक फैन ने कमेंट किया, ‘लगता है हम सभी अब टीवी स्क्रीन पर उनकी शादी के बाद असल जिंदगी में उनकी शादी की तस्वीरें देख रहे हैं।’ इस बीच कई फैंस ने ये भी बताया कि ‘काटेलाल एंड संस’ शो ने इन दोनों के प्यार को शुरू होने का मौका दिया।

विज्ञापन

टीवी शो से शुरू हुई प्रेम कहानी

मेघा और साहिल की लव स्टोरी की शुरुआत ‘काटेलाल एंड संस’ शो से हुई थी। जहां उनका ऑन-स्क्रीन प्यार वास्तविक जिंदगी में बदल गया। इस शो में दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल छुआ और इसी के बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। मेघा चक्रवर्ती पहले भी कई लोकप्रिय शो जैसे ‘बड़ी देवरानी’, ‘पेशवा बाजीराव’, ‘कृष्णा चली लंदन’ और ‘इमली’ में नजर आ चुकी हैं, लेकिन साहिल के साथ उनकी शादी के बाद से उनकी पर्सनल लाइफ की चर्चा अब ज्यादा हो रही है।

मेघा चक्रवर्ती ने अपनी शादी के दिन रेड लहंगा पहना था, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। माथे पर माथा पट्टी, नथ और गहनों में सजी मेघा ने अपनी शादी को बेहद खास और यादगार बना लिया। वहीं साहिल फुल ने व्हाइट शेरवानी और पगड़ी पहनकर शादी में एक परफेक्ट दूल्हे का लुक कैरी किया। दोनों का ये लुक और उनके बीच का प्यार किसी फिल्मी जोड़ी से कम नहीं था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: भूलकर भी पेरेंट्स के साथ ना देखें ये 5 फिल्में, नहीं तो बोल्ड सीन से हो जाएंगे असहज!

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola