हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hrithik Roshan के अमेरिका में शो को लेकर हुआ विवाद, खराब इंतजाम पर फूटा लोगों का गुस्सा

अमेरिका के अटलांटा शहर में हुए बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के शो को लेकर अब एक विवाद शुरू हो गया है। दरअसल ऋतिक के शो में खराब इंतजाम पर अब लोगों का गुस्सा फूटा है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Fans Slammed Hrithik Roshan Show in America

बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अमेरिका टूर पर हैं, जहां वो ‘रंगोत्सव 2025’ इवेंट के तहत फैंस से मुलाकात कर रहे हैं। लेकिन अब अटलांटा और डलास में हुए उनके फैन मीट इवेंट्स को लेकर सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। फैंस ने इन शोज को पूरी तरह से ‘अव्यवस्थित’ और ‘धोखाधड़ी’ करार दिया है। कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने VIP टिकट्स के लिए हजारों डॉलर खर्च किए लेकिन ऋतिक से न तो मुलाकात हो सकी और न ही एक फोटो मिल पाई।

2 घंटे लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिला मौका

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि उसने 1500 डॉलर से ज्यादा की रकम चुकाकर VIP टिकट खरीदा था ताकि वो ऋतिक से व्यक्तिगत रूप से मिल सके। लेकिन दो घंटे लंबी लाइन में खड़े रहने के बाद आयोजकों ने उन्हें बिना फोटो खींचे ही लौटा दिया। इतना ही नहीं, कार्यक्रम ठंडे मौसम में बाहर आयोजित किया गया था, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को भी काफी परेशानी हुई। ऋतिक रोशन सिर्फ 30 मिनट के लिए मंच पर आए और फिर निकल गए।

बच्चों को लगा धक्का

कई वीडियो और फोटोज भी सामने आए हैं जिसमें देखा जा सकता है कि इवेंट पर भारी भीड़ थी और सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। कुछ लोगों ने दावा किया कि उनके छोटे बच्चों को भीड़ में धक्का लगा, जिससे वो रोने लगे। इस पूरी अफरातफरी का जिम्मा आयोजकों पर डाला जा रहा है लेकिन कुछ फैंस ने ऋतिक रोशन को भी जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन

एक यूजर ने कहा, ‘हम हमेशा कलाकार को पूजते हैं लेकिन अगर इवेंट उसकी मौजूदगी में खराब होता है तो उसे भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। सिर्फ आयोजकों को दोषी ठहराना सही नहीं है।’ वहीं दूसरे फैंस ने न्यू जर्सी में होने वाले अगले शो की कीमतों को ‘बेतुका’ बताते हुए बहिष्कार की बात कही है।

रिफंड नहीं, सिर्फ अफसोस मिला

इस पूरे मामले में सबसे बड़ी बात ये है कि जिन फैंस को मुलाकात का मौका नहीं मिला, उन्हें किसी तरह का रिफंड भी नहीं दिया जा रहा है। इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन ट्रेंड कर रहा है और लोग इवेंट की आलोचना करते हुए कह रहे हैं कि ये उनके लिए एक धोखा था।

विज्ञापन

ऋतिक की तरफ से अब तक कोई सफाई नहीं

गौरतलब है कि अभी तक न तो ऋतिक रोशन और न ही इवेंट आयोजकों की ओर से कोई आधिकारिक रिएक्शन आया है। लेकिन अगर हालात ऐसे ही रहे, तो उनके आगामी इवेंट्स पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़े: ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में इस हसीना का धमाकेदार कमबैक, मनारा चोपड़ा को करेंगी रिप्लेस!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola