Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Saba Azad ने Hrithik Roshan को दीं जिंदगी की ये अहम सीख, गर्लफ्रेंड को बर्थडे विश करते हुए एक्टर ने किया खुलासा

Hrithik Roshan Romantic Post For Saba Azad: ऋतिक रोशन ने अब अपनी पार्टनर सबा आजाद के लिए बर्थडे पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने दिल खोलकर अपनी गर्लफ्रेंड की तारीफ की है। साथ ही एक्टर ने ये भी बताया है कि सबा ने उन्हें लाइफ में क्या सिखाया है।

Author
Edited By : Ishika Jain Updated: Nov 1, 2023 15:25
Hrithik - Saba Age Gap
Image Credit: Instagram

Hrithik Roshan Romantic Post For Saba Azad: आज बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की लेडी लव का 38वां बर्थडे है। आज सबा आजाद (Saba Azad) के इस स्पेशल डे को उनके बॉयफ्रेंड ने और भी खास बना दिया है। अब ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक पोस्ट शेयर करते हुए सबा के लिए काफी कुछ लिखा है। उनका ये पोस्ट फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने रिवील किया कि सबा ने उन्हें जिंदगी की एक बड़ी सीख दी है। अब सबा ने उन्हें जिंदगी का कौन-सा पाठ पढ़ाया है ये तो उनका पोस्ट देखकर ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें: Sara VS Sara किस पर आया Gill का दिल? देर रात रूमर्ड लेडी लव के साथ हुए स्पॉट

---विज्ञापन---

ऋतिक ने शेयर किया पोस्ट

पहले तस्वीर की बात करें तो एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जो फोटो शेयर की है उसमें कपल साथ में बेहद खूबसूरत लग रहा है। कैजुअल लुक में ये लव बर्ड्स ट्विनिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऋतिक ने जहां ऑल ब्लैक लुक को ग्रे जैकेट के साथ कम्पलीट किया। वहीं, उनकी गर्लफ्रेंड सबा व्हाइट एंड ब्लैक स्ट्राइप टॉप के साथ ग्रे जॉगर्स कैरी किये हुए नज़र आ रही हैं। ये दोनों सीढ़ियों में बैठे हुए कैमरा के लिए मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं और सबा ने ऋतिक का प्यार से हाथ भी पकड़ा हुआ है।

लिखी दिल छू लेने वाली बात

वहीं, ऋतिक रोशन ने सबा से क्या सीखा उसका भी अपने पोस्ट में उन्होंने खुलासा कर दिया। एक्टर ने अपने रोमांटिक पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘हम सब उस जगह की तलाश में हैं, वो जगह जहां पार्टनरशिप में आप गर्मजोशी, प्रेरणा और सुरक्षा महसूस कर सकते हैं- बस इतना ही, एक साथ चिल्लाने में सक्षम होने के लिए “चलो जीवन, जो मिला है उसे दे दो, एडवेंचर शुरू करो!!” आपके साथ ऐसा ही महसूस होता है। होम की तरह। यहीं से एडवेंचर शुरू होता है… सांसारिक चीजों में भी जादू पैदा करना। और ये मैं आपसे सीखता हूं सा।’

वायरल हुआ पोस्ट

उन्होंने आगे लिखा, ‘आप जैसे हो वैसे होने के लिए धन्यवाद। आइए एडवेंचर करें। जन्मदिन मुबारक हो माय लव।’ अब ऋतिक रोशन का अपनी लेडी लव के लिए किया ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। एक तरफ फैंस सबा आजाद को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। तो वहीं, कुछ यूजर्स अब ऋतिक रोशन के इस रोमांटिक अंदाज को देखकर उन पर प्यार लुटा रहे हैं। इसी बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कपल को ट्रोल करने लगे हैं। लोग इनकी जोड़ी का भी मजाक बना रहे हैं।

First published on: Nov 01, 2023 03:24 PM

संबंधित खबरें