हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ऋतिक रोशन ने शेयर किया 'मॉर्निंग रेंट' से भरा हुआ पेपर, हैंड राइटिंग देखकर फैन्स हुए दीवाने

Hrithik Roshan Morning Rant Post: ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर मॉर्निंग रेंट से भरा हुआ पेपर पोस्ट किया. इस पोस्ट में उन्होंने दिमाग में आ रहीं कई सारी दार्शनिक बातों को लिखा. हालांकि, लोग उनकी हैंड राइटिंग पर फिदा हो गए.

विज्ञापन
ऋतिक रोशन मॉर्निंग रेंट पोस्ट, (Credit- Printerest)

Hrithik Roshan Instagram Update: ऋतिक रोशन जैसे हैंडसम हंक अपने एक्टिंग और डांस के लिए मशहूर हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने मॉर्निंग रेंट से भरा हुआ पेपर पोस्ट किया. इसमें उन्होंने दिमाग आ रही सभी दार्शनिक बातों को लिखा है. उनके फैंस उनकी बातों के साथ साथ हैंड राइटिंग के भी दीवाने हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Border 2 Trailer: ‘तेवर परशुराम का है…’, ‘बॉर्डर 2’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, रोंगटे खड़ा करता है 3 मिनट 35 सेकंड का वीडियो

मॉर्निंग रेंट में क्या लिखा?

उन्होंने अपने मॉर्निंग रेंट में लिखा कि ‘बहुत अच्छा समय बीता. लेकिन अब अचानक दुनिया की सारी बुराइयाँ मेरे सामने, मेरे आस-पास, मेरे नीचे-ऊपर फैली हुई नजर आ रहीं हैं, जो कुछ भी अच्छा है, वह गर्व से अपना दूसरा पहलू दिखा रहा है, और यह दिन तेज़ी से गुज़र रहा है. मुझे ये दिन काफी चमकदार लग रहा है.’

विज्ञापन

उन्होंने इसे “senseless #morningrant” कहा और एक मजाकिया चेतावनी भी दी. पूरी पोस्ट में वे बताते हैं कि अच्छी चीजें भी अपनी उल्टी तरफ दिखाने लगती हैं और दिन तेजी से बीत जाता है. वे बड़े-बड़े शब्दों में अपनी भावनाओं को छुपाने की कोशिश करते हैं, लेकिन दिल की बात साफ झलकती है. यह पोस्ट जीवन की अनिश्चितता और अचानक आने वाली उदासी पर गहरी बात करती है.

यह भी पढ़ें: ‘मार्केट जाकर मैंने सफेद कुर्ता…’, शाहरुख खान से पहली मुलाकात पर बुरी तरह नर्वस हो गई थी ये एक्ट्रेस, अब बनी पक्की सहेली

विज्ञापन

ऋतिक की हैंड राइटिंग

लोगों का रिएक्शन उनके लेख के साथ साथ उनकी हैंड राइटिंग पर आया है. उनके फैंस को एक्टर की हैंड राइटिंग काफी पसंद आई. साथ ही उनके बयां किए हुए विचारों से कई सारे लोग कनेक्ट कर पाए.

ऋतिक का खास अंदाज

ऋतिक रोशन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी गहरी सोच शेयर करते रहते हैं. वे फैंस को अपनी जीवन से जुड़ी छोटी-छोटी बातें बताते रहते हैं. यह “मॉर्निंग रेंट” भी वैसा ही है, जो दिखाता है कि वे कितने संवेदनशील और विचारशील इंसान हैं. फैंस को उनकी ईमानदारी और सादगी बहुत पसंद आती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘वो कर्ज उतारना चाहती थीं…’ विवाद के सालों बाद तिवारी जी ने खोला शिल्पा शिंदे की वापसी का असली राज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola