Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

क्या ऋतिक रोशन और कपिल शर्मा पहनते हैं विग? सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट ने किया खुलासा

सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने हाल ही में ऋतिक रोशन और कपिल शर्मा के विग पहनने की अफवाहों पर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 18, 2025 17:58
Photo Credit- News 24

सेलिब्रिटीज को सोशल मीडिया पर उनके लुक को लेकर अक्सर ट्रोल किया जाता है। उनके बालों से लेकर छोटे-छोटे नाखून तक पर लोग कमेंट करते हैं। कई बार समझना मुश्किल हो जाता है कि किसी का लुक नेचुरल है या नहीं।अब इसी को लेकर सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने खुलकर बात की है।आइए जानते हैं आलिम ने क्या कहा?

आलिम हकीम ने क्या कहा?

हाल ही में हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने इन अफवाहों पर बात की। जब उनसे ऋतिक रोशन और कपिल शर्मा को लेकर सवाल पूछा गया की क्या वो विग पहनते हैं, तो उन्होंने कहा, “नहीं, ये सब गलत बातें हैं। दोनों के बाल बिल्कुल असली हैं। मैं खुद उनके बाल काटता हूं। कैमरे पर नकली बालों की हरकत अलग होती है, वो असली जैसे नहीं दिखते।

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा, “मैंने भी ये बातें सुनी हैं, लेकिन मैं बता देता हूं कि ये लोग विग या हेयर पैच नहीं लगाते। सच्चाई तो ये है कि मेरे अपने बाल नकली हैं। मैं इससे इनकार नहीं करता। कई लोग मुझे मैसेज करके कहते हैं कि किसी एक्टर की विग बहुत अच्छी है, और मैं उन्हें साफ बता देता हूं कि आप गलत समझ रहे हैं।”

ऋतिक रोशन और कपिल शर्मा के आने वाले प्रोजेक्ट्स

अब काम की बात करें तो ऋतिक इन दिनों ‘वॉर 2’ की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और जल्द ही मां  बनने जा रहीं कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। वहीं कपिल शर्मा इस हफ्ते के अंत में द ग्रेट इंडियन कपिल शो के तीसरे सीजन के साथ वापसी कर रहे हैं, जिसमें पहले गेस्ट सलमान खान होंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ‘मैं उनके साथ काम…’, शेखर कम्मुला ने नानी के साथ फिल्म की अफवाहों पर क्या कहा?

First published on: Jun 18, 2025 05:58 PM

संबंधित खबरें