हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शून्य गिनते-गिनते थक जाएंगे! मशहूर एक्ट्रेस की एंगेजमेंट रिंग की कीमत ने उड़ाए होश

Lady Gaga Engagement Ring Price: फेमस एक्ट्रेस इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। अब अभिनेत्री की अंगूठी की कीमत ने हैरान कर दिया है।

विज्ञापन
Lady Gaga Engagement Ring Price

Lady Gaga Engagement Ring Price: ग्लोबल स्टार लेडी गागा इन दिनों अपनी निजी लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। लेडी गागा ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड से सगाई की है और अब दोनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। ‘जोकर: फोली अ दु’ एक्ट्रेस वेनिस फिल्म फेस्टिवल के दौरान अपनी सगाई की अंगूठी को लेकर लाइमलाइट में आ गईं। जी हां लेडी गागा ने अपनी अंगूठी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उनकी खूबसूरत अंगूठी की कीमत इतनी ज्यादा है कि इसे जानकर हर कोई दंग रह गया है। हाल ही में गागा और उनके मंगेतर माइकल पोलांस्की होटल से बाहर निकलते हुए कैमरे में कैद हुए। लेडी गागा की अंगूठी की चमक और उसकी कीमत ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चलिए आपतो बताते हैं लेडी गागा की अंगूठी की कीमत आखिर कितनी है।

लेडी गागा की अंगूठी की कीमत जान उड़े होश

लेडी गागा की सगाई की अंगूठी की कीमत को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी अंगूठी की कीमत 578,000 डॉलर बताई जा रही है, जो भारतीय रुपये में लगभग 4.85 करोड़ रुपये के बराबर है। ये अंगूठी प्लैटिनम-सेट सॉलिटेयर डायमंड की है जो अपनी चमक और सुंदरता के लिए जानी जाती है। गागा की अंगूठी ने न सिर्फ उनकी पर्सनल खुशी को दर्शाया बल्कि एक बार फिर से उनके शानदार स्टाइल का भी हर कोई दीवाना हो गया।

फिल्म फेस्टिवल में दिखाई सगाई की अंगूठी

हाल ही में लेडी गागा ने वेनिस फिल्म फेस्टिवल में अपनी नई फिल्म ‘जोकर: फोली अ दू’ के प्रीमियर के दौरान अंगूठी को फ्लॉन्ट किया। इस दौरान उनकी अंगूठी के चमकदार और आकर्षक डिजाइन ने हर किसी का ध्यान खींचा। कैमरों ने उनकी अंगूठी की फोटोज और वीडियो बनाए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी हर तरफ लेडी गागा की अंगूठी के चर्चे हैं।

विज्ञापन

साल 2020 में शुरू हुई प्रेम कहानी

आपको बता दें लेडी गागा और पोलांस्की की प्रेम कहानी की शुरुआत 2020 में हुई थी, जब उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को डेट करना शुरू किया था। लेडी गागा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी मां ने पोलांस्की से पहली बार एक इवेंट में मुलाकात की थी। गागा की मां ने पोलांस्की से मुलाकात के बाद कहा था कि उन्हें लगा जैसे वो उनके भविष्य के पति से मिल रही हैं, हालांकि गागा ने उस समय अपनी भावनाओं को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं लिया था। पोलांस्की के साथ गागा की मुलाकात दिसंबर 2019 में लॉस एंजेल्स में हुई थी, जब पोलांस्की ने गागा को काफी इंप्रेस किया था। पोलांस्की का नेचर गागा को काफी अच्छा लगा था।

यह भी पढ़ें: Stree 2 OTT: अब ओटीटी पर होगा ‘सरकटे का आतंक’, जानें कब और कहां हो रही रिलीज?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola