Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Holi Ke Gaane: 45 साल पुराने गाने के बिना अधूरा है होली का त्योहार, Raj Kapoor का दिल बहलाने के लिए बनी थी ये धुन

Amitabh Bachchan Holi Song: कुछ गाने चाहे कितने भी पुराने हो जाएं, लेकिन उनका असर उतना ही नशीला होता है. ऐसा ही 45 साल पुराने इस होली के गाने का भी हाल है. इसने लोगों पर ऐसा जादू किया कि आज होली का नाम लेते ही उस गाने के एक एक बोल जबान पर आ जाएंगे. आइए जानते हैं इस कल्ट गाने के बारे में.

Author
Edited By : Archi Tiwari Updated: Mar 3, 2026 17:46
Rang Barse Bhige Chunar Wali Song
Rang Barse Bhige Chunar Wali Song

Rang Barse Bhige Chunar Wali Song: पूरे देश में धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है. लेकिन अगर सबसे मशहूर होली के गानों की बात करेंगे, तो 1981 में आई सिलसिला फिल्म का ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ गाना सबसे ऊपर आता है. यह 45 साल पुराना गीत आज भी लोगों की जबान पर वैसा का वैसा ही रटा हुआ है. होली पार्टी में यह गाना जरूर बजाया जाता है. इस गाने के बिना होली अधूरी मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: ‘मुझे काम मांगने की…’, सोनू सूद पर भड़के Rajpal Yadav, धन्यवाद करने की बजाय सुनाई खरी-खोटी

---विज्ञापन---

गाने की रोचक कहानी

यह गाना मीरा बाई के पुराने भजन से प्रेरित है. यह भजन मीरा का था- “रंग बरसे ओ मीरन, भवन में रंग बरसे”. अमिताभ बच्चन के पिता, मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन ने इसके बोल लिखे थे. संगीत शिव-हरी (पंडित शिवकुमार शर्मा और हरिप्रसाद चौरसिया) ने दिया था. वहीं अमिताभ बच्चन ने खुद इस गाने को गाया है.

राज कपूर का दिल बहलाना था बहाना

ये कहानी तब शुरू हुई, जब 1980 के दशक में राज कपूर के आरके स्टूडियो में होली की पार्टी हो रही थी. राज कपूर उस समय कुछ परेशान थे क्योंकि उनकी कई फिल्में फ्लॉप हो चुकी थीं. उन्होंने अमिताभ बच्चन से कहा कि कुछ गाकर सबका मन बहलाओ. अमिताभ ने मीरा के भजन की धुन पर रंग बरसे भीगे चुनर वाली गाया. सबको बहुत खुशी मिली. उस पार्टी में फिल्मकार यश चोपड़ा भी थे. उन्हें गाना इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे अपनी फिल्म सिलसिला में डाल दिया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बेहद दर्दनाक थी ‘रामायण’ के सुग्रीव की मौत, आखिर कैसे मिला था ये किरदार?

फिल्म का ये कल्ट गाना

फिल्म सिलसिला में अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन इस गाने में नजर आते हैं. रंग खेलते हुए, मस्ती करते हुए यह गाना फिल्माया गया है. अमिताभ और रेखा की जोड़ी की यह आखिरी फिल्म थी. गाने के बोल मजेदार हैं- “रंग बरसे भीगे चुनर वाली, रंग बरसे…”. यह सुनते ही लोग नाचने लगते हैं. YouTube पर इस गाने पर 173 मिलियन व्यूज हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें: तलाक की अफवाहों के बीच Justin Bieber की बाहों की दिखीं Hailey Bieber, जानें इस केमिस्ट्री

First published on: Mar 03, 2026 05:46 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.