---विज्ञापन---

ओटीटी

6 एपिसोड वाली रोमांटिक सीरीज, जिसमें 24 साल बड़े एक्टर संग Tv की बहू ने दिए बोल्ड सीन्स, इस OTT पर देखें फ्री

Romantic Thriller Psycho Saiyaan On OTT: आज आपको एक ऐसी रोमांटिक थ्रिलर सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसमें 6 एपिसोड्स हैं और इसमें टीवी की संस्कारी बहू को 24 साल बड़े एक्टर के साथ इंटीमेट सीन्स देते हुए देखा गया.

हिंदी सिनेमा में रोमांटिक फिल्मों का इतिहास शानदार रहा है. उन्हें चाहे थिएटर में रिलीज किया जाए या फिर ओटीटी पर दर्शकों से इन फिल्मों और सीरीज को दर्शकों से कमाल का रिस्पांस मिलता है. छोटे बजट की फिल्में करोड़ों कमा लेती हैं. 2025 में ‘सैयारा’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कई धुरंधरों को पीछे छोड़ दिया था. ऐसे में एक ऐसी ही वेब सीरीज ओटीटी पर आई है, जो ओटीटी पर आते ही छा गई है और इसे दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है. इस सीरीज की खास बात ये है कि इसमें टीवी की संस्कारी बहू 24 साल बड़े एक्टर के साथ इंटीमेट होती नजर आती है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम जिस सीरीज के बारे में बात की जाए तो उसमें टीवी की संस्कारी बहू तेजस्वी प्रकाश लीड रोल में हैं. उन्होंने इस सीरीज से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है. उनके साथ इस वेब शो में रवि किशन और सुरभि ज्योति लीड रोल में हैं. एक्ट्रेस और रवि किशन के बीच सीरीज में कई इंटीमेट और बोल्ड सीन्स देखने के लिए मिलते हैं. रवि किशन और तेजस्वी प्रकाश के बीच 24 साल का उम्र का फासला है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें; ‘मुझे काम मांगने की…’, सोनू सूद पर भड़के Rajpal Yadav, धन्यवाद करने की बजाय सुनाई खरी-खोटी

वायरल हो रहा तेजस्वी प्रकाश-रवि किशन का रोमांटिक वीडियो

ये सीरीज कोई और नहीं बल्कि ‘साइको सैयां’ है, जिसे ओटीटी पर फ्री में देख सकते हैं. तेजस्वी को इस सीरीज में 24 साल बड़े रवि किशन के साथ रोमांस करते हुए देखा गया. दोनों स्टार्स पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए हैं. जहां रवि किशन को भोजपुरी का स्टार एक्टर कहा जाता है. वहीं, तेजस्वी को टीवी क्वीन कहते हैं. इस सीरीज में उम्दा कलाकारी के साथ ही शानदार झलक देखने के लिए मिली है. रवि किशन और तेजस्वी के रोमांस के वीडियो की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

---विज्ञापन---

तेजस्वी ने बहू वाली इमेज तोड़ी

तेजस्वी प्रकाश ने पहली बार किसी एक्टर के साथ स्क्रीन पर रोमांटिक सीन दिए हैं. उन्होंने अभी तक छोटे पर्जे पर बहू या फिर नागिन का रोल प्ले किया है. लेकिन उनका ऐसा कैरेक्टर पहली बार देखने के लिए मिला है. ‘साइको सैयां’ में उनका बोल्ड कैरेक्टर आदर्श बहू-बेटी वाली इमेज को तोड़ दिया है. तेजस्वी का ऐसा बोल्ड अवतार देख फैंस भी हैरान हैं. यूजर्स सरप्राइज्ड हैं. कुछ ने तो उनको ऐसे रोल देने से मना कर दिया. वो उन्हें इस तरह से बर्दाश्त नहीं कर पाए.

यह भी पढ़ें; ‘वापस आ गई’, अबू धाबी में फंसी ईशा गुप्ता लौटीं घर, बताया जंग के बीच कैसे हुई वतन वापसी

---विज्ञापन---

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें फ्री

बहरहाल, अगर ‘साइको सैयां’ को ओटीटी पर देखने की बात की जाए तो इसे अमेजन एम एक्स प्लेयर पर फ्री में देखा जा सकता है. इसे 25 फरवरी, 2026 को रिलीज किया गया था.

First published on: Mar 03, 2026 06:04 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola