---विज्ञापन---

Hina Khan ने Surgery के बाद शेयर की ताजा पोस्ट, कैंसर के दर्द से जवाब दे रही हिम्मत

Hina Khan Cancer Treatment: टीवी एक्ट्रेस हिना खान कैंसर से जंग लड़ रही हैं। इस वक्त हिना खान के लिए हर कोई दुआ कर रहा है। वो लगातार दर्द को सहन कर रही हैं। अब हिना ने अपने फैंस के साथ पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी सर्जरी हुई है और सर्जरी के बाद वो अब रिकवर कर रही हैं। क्या है पूरा मामला, इस रिपोर्ट में जानिए।

---विज्ञापन---

Hina Khan Surgery: टीवी एक्ट्रेस हिना खान की कैंसर से जंग जारी है। वो लगातार अपने फैंस के साथ अपनी जर्नी को शेयर कर रही हैं। हिना खान फिलहाल थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही हैं। इस दौरान हिना खान खुद को पॉजिटिव रखने के लिए आए दिन सोशल मीडिया पर कोई ना कोई पोस्ट शेयर कर रही हैं। अब हिना ने एक और पोस्ट के जरिए अपने दर्द को बयां किया है। हिना ने बताया है कि वो कितने दर्द में हैं लेकिन फिर भी वो लगातार हंसकर सारा दर्द सहन कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)

---विज्ञापन---

हिना ने शेयर किया पोस्ट

हिना खान ने अपने फैंस के साथ शेयर किया है कि वो दर्द में हैं लेकिन फिर भी हंसती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में लिखा है- ‘लगातार दर्द में हूं,लेकिन फिर भी हंस कर सहन कर रही हूं। हर एक सेकंड सहन कर रही हूं। किसी को दिखाती नहीं अपना दर्द लेकिन बस सहन कर रही हूं। सबको कहती हूं ठीक हूं लेकिन फिर भी दर्द झेल रही हूं’।

Hina Khan Post

Hina Khan Post

---विज्ञापन---

हिना खान की हुई सर्जरी

इसके अलावा आपको बता दें हिना खान की हाल में ही एक सर्जरी हुई है, जो कि उनके लिए काफी मुश्किल रही। उन्होंने अस्पताल की ओर से मिले एक नोट को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। हिना द्वारा शेयर किए गए नोट से पता चल रहा है कि हिना की हाल ही में सर्जरी हुई है जिसके बाद वो रिकवरी की तरफ बढ़ रही हैं। नोट में हिना के लिए लिखा गया है कि सर्जरी उनके लिए काफी मुश्किल रही लेकिन वो रिकवर कर रही हैं। फिलहाल हिना मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में दाखिल हैं।

Hina Khan Post

Hina Khan Post

---विज्ञापन---

हिना के लिए फैंस के कमेंट्स

हिना के लिए टीवी और फिल्म जगत से लगातार दुआएं मांगी जा रही हैं। हर कोई उनके ठीक होने की कामना कर रहा है। उनके फैंस से लेकर उनके इंडस्ट्री में दोस्त और को-एक्टर्स हर कोई हिना के लिए प्रार्थना कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: Sai Ketan Rao ने Lovekesh Kataria पर उठाया हाथ! फेंक दी कुर्सी, वीडियो हुआ वायरल

---विज्ञापन---
First published on: Jul 17, 2024 07:50 AM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola