Hema Malini, Dharmendra: बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया. हीमैन के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. अभी भी कई लोग इससे नहीं निकल पाए हैं. इस बीच अब हेमा मालिनी ने खुद बताया है कि धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार इतनी जल्दबाजी में क्यों हुआ? आइए जानते हैं कि हेमा ने पर क्या कहा?
हमाद अल रेयामी ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, हेमा मालिनी ने यूएई के फिल्ममेकर हमाद अल रेयामी से मुलाकात की. इस दौरान हेमा ने उनसे इस बारे में भी बात की. इस दौरान का उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया है. पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने अरेबिक भाषा में लंबा-सा कैप्शन लिखा है. उन्होंने ने लिखा कि शोक के तीसरे दिन मैं मशहूर आर्टिस्ट हेमा मालिनी से मिलने गया, जो दिवंगत सुपरस्टार धर्मेंद्र की पत्नी हैं.
अपने दर्द को छिपा रही थीं हेमा
उन्होंने आगे लिखा कि यह पहली बार था जब मैं उनसे आमने-सामने मिला था. हालांकि, मैंने उन्हें पहले भी कई बार दूर से देखा था, लेकिन इस बार कुछ अलग था. एक दर्द, दिल तोड़ने वाला मौका, ऐसा दुख जो लगभग समझ से बाहर है. चाहे मैं कितनी भी कोशिश कर लूं. मैं उनके साथ बैठा और मैं उनके चेहरे पर एक अंदरूनी उथल-पुथल देख सकता था, जिसे वो पूरी तरह छिपाने की कोशिश कर रही थीं.
क्या बोलीं हेमा?
उन्होंने अपने पोस्ट में आगे कहा कि हेमा ने कांपती हुई आवाज में कहा कि काश मैं दो महीने पहले उस दिन खेत पर होती. काश मैं उन्हें वहां देख पाती. उन्होंने बताया कि वो हमेशा हीमैन से पूछती थीं कि वो अपनी खूबसूरत कविताएं और आर्टिकल क्यों पब्लिश नहीं करते हैं? इस पर धर्मेंद्र जवाब देते थे कि अभी नहीं पहले उनकी कुछ कविताएं खत्म होने दो.
दर्द में थे धर्मेंद्र- हेमा
हेमा ने बताया कि समय को ये मंजूर नहीं था और वो चल बसे. उन्होंने कहा कि उन्हें अफसोस है कि उनके फैंस उन्हें आखिरी बार देख भी नहीं पाए. उन्होंने आगे कहा कि कोई उन्हें उस हालत में नहीं देख सकता था, उनके आखिरी दिनों में उनकी हालत बहुत खराब थी और हम भी उन्हें उस हालत में देखना मुश्किल से बर्दाश्त कर सकते थे.
यह भी पढ़ें- Samantha-Raj Nidimoru में उम्र का कितना फासला? वायरल हो रही वेडिंग फोटोज के बीच उठा सवाल
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
13 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
15 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
16 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
18 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
18 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
19 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines