Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Guru Randhawa के गाने Vibe को लेकर क्या बोलीं पब्लिक? कितने नंबर पर कर रहा ट्रेंड?

सिंगर गुरु रंधावा का नया गाना 'वाइब' लोगों को खूब पसंद आ रहा है और यूजर्स इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस गाने में कौन-कौन हैं? और ये कितने नंबर पर ट्रेंड कर रहा है?

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: May 16, 2025 21:09
Vibe
गुरु रंधावा का नया गाना रिलीज।

पॉपुलर सिंगर गुरु रंधावा का नया गाना ‘वाइब’ रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही इस गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी और इसने फैंस का दिल जीत लिया। आइए जानते हैं कि इस गाने को कितने व्यूज मिल चुके हैं और इसे लेकर लोगों का क्या कहना है? साथ ही ये भी कि ये गाना कितने नंबर पर ट्रेंड कर रहा है? और गुरु के अलावा गाने में और कौन है?

शनाया कपूर और फ्रेंच मोंटाना

गुरु रंधावा के हालिया रिलीज गाने ‘वाइब’ की बात करें तो इस गाने में गुरु के अलावा शनाया कपूर और फ्रेंच मोंटाना भी हैं। गाने को टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। खबर लिखे तक इस गाने को रिलीज हुए पांच घंटे हो चुके हैं और अब तक इसने 3,922,996 व्यूज मिल चुके हैं और लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं, अगर ट्रेंड की बात करें तो ये गाना खबर लिखे जाने तक 29वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

---विज्ञापन---

क्या बोले यूजर्स?

गुरु रंधावा और शनाया कपूर के इस गाने की बात करें तो इस पर लोगों ने पॉजिटिव रिव्यू दिया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि गुरु वापस आ गए हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि म्यूजिक इंडस्ट्री में गुरु की वापसी। तीसरे यूजर ने लिखा कि गुरु का पॉप फील ग्लोबल बन गया है। चौथे यूजर ने कहा कि गुरु की आवाज में इंटरनेशनल फ्लेवर है। एक और यूजर ने कहा कि गुरु और फ्रेंच वाइब तो आएगा ही।

---विज्ञापन---
Vibe

Vibe

लोगों ने दिया पॉजिटिव रिव्यू

इसके अलावा एक और यूजर ने कहा कि गुरु की वाइब ग्लोबल लगती है। एक अन्य यूजर ने कहा कि टी-सीरीज को भी गुरु की वैल्यू पता है। एक अन्य यूजर ने कहा कि वाइब है। एक और यूजर ने कहा कि गुरु ने दिल जीत लिया। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने गुरु के इस गाने को देखने के बाद किए हैं और दर्शकों को ये गाना खूब पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें- Badshah ने शेयर किया फनी वीडियो, बीच पर भागते दिखे सिंगर, यूजर्स ने लिए मजे

First published on: May 16, 2025 07:09 PM

संबंधित खबरें