---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

आर्थिक तंगी से जूझ रहे राजपाल यादव, सोनू सूद के बाद गुरमीत चौधरी ने बढ़ाया मदद के लिए हाथ, कहा- ‘हर संभव कोशिश करूंगा’

राजपाल यादव इन दिनों विवादों में बने हुए हैं. चेक बाउंस के मामले में एक्टर को जेल तक जाना पड़ा है. उन्होंने सरेंडर करने से पहले कहा कि उनके पास पैसे नहीं है.

Author Edited By : Rahul Yadav
Updated: Feb 10, 2026 18:06
Gurmeet Choudhary, Gurmeet Choudhary helps Rajpal Yadav
सोनू सूद के बाद गुरमीत चौधरी ने बढ़ाया मदद के लिए हाथ (File Photo)

बॉलीवुड में कॉमिक रोल्स के लिए मशहूर राजपाल यादव लंबे समय से एक विवाद को लेकर चर्चा में हैं. चेक बाउंस का मामला काफी गहरा गया है. इस केस में एक्टर को साल 2018 में भी तीन महीने की जेल की हवा खानी पड़ी थी. लेकिन एक बार वो फिर से कानूनी पचड़ों में फंस गए हैं. दिल्ली की तिहाड़ जेल में अभिनेता ने खुद को सरेंडर किया है. ऐसे में अब उनकी मदद के लिए इंडस्ट्री के कई एक्टर्स सामने आ रहे हैं. सोनू सूद के बाद अभिनेता गुरमीत चौधरी ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है.

राजपाल यादव के विवादों के बीच गुरमीत चौधरी ने अपने एक्स अकाउंट से एक नोट शेयर किया है. इसमें उन्होंने लिखा, ‘राजपाल यादव जैसे वरिष्ठ और बेहद प्रतिभाशाली कलाकार को इस तरह के कष्टदायक दौर से गुजरते देखना मेरे दिल को झकझोर देता है. उन्होंने हमें अनगिनत मुस्कानें, हंसी और अविस्मरणीय पल दिए हैं. आज उन्हें हमारी जरूरत है.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Rajpal Yadav Controversy: राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरे एक्टर सोनू सूद, कहा- ‘इंडस्ट्री के सभी लोग…’

गुरमीत चौधरी ने इंडस्ट्री से किया निवेदन

इसके साथ ही अभिनेता ने अन्य फिल्ममेकर्स से भी निवेदन किया और पोस्ट में लिखा, ‘एक साथी अभिनेता और एक इंसान होने के नाते, मैं हर संभव तरीके से उनकी मदद करने के लिए आगे आ रहा हूं. मैं फिल्म जगत के सभी निर्माताओं, निर्देशकों और सदस्यों से विनम्र निवेदन करता हूं कि आइए हम सब करुणा और मानवता के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान निकालें. हमारी इंडस्ट्री एक परिवार की तरह है और परिवार कभी अपनों को नहीं छोड़ता.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Rajpal Yadav: एक फिल्म और बर्बाद हुआ सब कुछ, करोड़ों की संपत्ति जब्त, 8 साल पहले भी जेल गए थे राजपाल यादव

सोनू सूद ने भी मदद के लिए बढ़ाया हाथ

इतना ही नहीं, गुरमीत चौधरी से पहले सोनू सूद ने भी राजपाल यादव की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है. सोनू ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर की और उन्होंने लिखा, ‘राजपाल यादव एक गॉड गिफ्टेड एक्टर हैं, जिन्हें उनके शानदार अभिनय और काम के लिए जाना जाता है. कभी-कभी जिंदगी अन्याय करती है, लेकिन यह टैलेंट की वजह से नहीं, बल्कि समय की वजह से होता है. वो मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे और विश्वास करो कि यही वो समय है जब हम सभी को साथ खड़े होने की जरूरत है. फ्यूचर वर्क के लिए छोटा साइनिंग अमाउंट दे रहा हूं. ये कोई चैरिटी नहीं है. जब भी कोई हमारे बीच का सदस्य मुश्किल में होता है तो हमें उसे याद दिलाना है कि वो अकेला नहीं है. हमें दिखाना है कि हम सिर्फ इंडस्ट्री नहीं हैं बल्कि उससे ज्यादा हैं.’

इसके साथ ही अभिनेता राजपाल यादव की तकलीफ की खबर सामने आते ही राव इंदरजीत सिंह यादव, ओनर GemTunes Music, मदद के लिए आगे आए और ₹1.11 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की बात कही.

First published on: Feb 10, 2026 06:06 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.