Govinda Questioned Over Shooting Incident: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को मंगलवार की सुबह अपने घर पर गोली लग गई थी। एक्टर और उनके परिवार ने इसे एक हादसा बताया है। गोविंदा इस वक्त अस्पताल में हैं और लगातार उनसे मिलने के लिए लोग वहां पहुंच रहे हैं। अभी एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) भी अस्पताल में अपने को-स्टार का हालचाल लेने पहुंचे हैं। वहीं, दूसरी तरफ इस मामले की जांच तेजी से की जा रही है। गोविंदा की बेटी टीना आहूजा (Tina Ahuja) का बयान पहले ही मुंबई पुलिस दर्ज कर चुकी है।
गोली लगने के बाद पुलिस ने लिया गोविंदा का बयान
वहीं, अब न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने एक्टर गोविंदा से भी गोली लगने पर सवाल-जवाब किए हैं। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गोविंदा ने पुलिस को बयान देते हुए बताया है कि उनकी रिवॉल्वर अनलॉक थी और जब वो उसे साफ कर रहे थे तो गलती से मिस फायर हो गया। इतना ही नहीं गोविंदा ने ये भी रिवील किया है कि उनकी ये रिवॉल्वर करीब 20 साल पुरानी है। हालांकि, इस रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस के सूत्रों का कहना है कि पहली बार में इस मामले में कोई फाउल प्ले या फिर गड़बड़ी नजर नहीं आई।
बयान में गड़बड़ नहीं फिर भी सहमत नहीं पुलिस!
हालांकि, पुलिस अभी भी गोविंदा की सुनाई कहानी से पूरी तरह से सहमत नहीं है। ऐसे में पुलिस जल्द ही फिर से गोविंदा का बयान दर्ज कर सकती है। वैसे गोविंदा के खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिसके बाद उन्हें गलत या झूठा ठहराया जा सके। लेकिन जब तक पुलिस को उनकी बात पर यकीन नहीं हो जाता वो एक्टर से सवाल-जवाब कर सकती है। वहीं, एक्टर की सेहत की बात करें तो अब उनकी तबीयत बेहतर है और वो जल्दी रिकवर हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Triptii Dimri के पोस्टर पर कालिख पुतने के बाद टीम ने तोड़ी चुप्पी, क्या एक्ट्रेस की नहीं है कोई गलती?
सुनीता आहूजा ने दिया गोविंदा को लेकर अपडेट
कल तक एक्टर को शायद अस्पताल से डिस्चार्ज भी मिल जाएगा। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने कहा है कि एक्टर ठीक हैं और कुछ महीनों में वापस डांस भी करने लगेंगे। अब उनकी बात सुनकर फैंस को भी तसल्ली मिली है। बता दें, जब गोविंदा को गोली लगने की खबर आई थी तो उनके फैंस एक्टर को लेकर इतने चिंतित हो गए कि मंदिरों में उनके नाम की पूजा पाठ शुरू हो गई। अब इतना प्यार देखने के बाद एक्टर की पत्नी ने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
25 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines