हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

PM मोदी से मिलने के बाद क्या बोले गोविंदा? अमित शाह से मिलने पर भी कही थी दिल की बात

Govinda Meet PM Narendra Modi: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा ने हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उनकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस मुलाकात की तस्वीर खुद एक्टर शेयर की। साथ ही खास पोस्ट भी शेयर की है।

विज्ञापन
Govinda Meet PM Narendra Modi.

Govinda Meet PM Narendra Modi: बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा ने जब से राजनीति में वापसी की है, वो आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। अपने राजनीतिक सफर को लेकर एक्टर कितने एक्साइटेड हैं, इसकी झलक उनकी पोस्ट में कई बार देखने को मिली है। गोविंदा अक्सर ही दिग्गज नेताओं के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में गोविंदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की जिसकी तस्वीर उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने अपने दिल की बात भी कही है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

पीएम से मिलकर क्या बोले गोविंदा

बता दें कि गोविंदा पिछले महीने ही शिवसेना में शामिल हुए हैं। इसके बाद से वो लगातार कई बड़े नेताओं के साथ मिलजुल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में गोविंदा और पीएम मोदी एक-दूसरे से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन दिया, ‘मुंबई में एक कैंपेन के दौरान मेरी मुलाकात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई। उनसे मिलना मेरे लिए सम्मान की बात रही है।’ उनकी ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

अमित शाह से की थी मुलाकात

बता दें कि इससे पहले गोविंदा ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की तस्वीर शेयर की थी। उस तस्वीर को खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे। उस तस्वीर को शेयर करते हुए गोविंदा ने अपने दिल की बात कही थी। एक्टर ने लिखा था, ‘देश के गृहमंत्री अमित शाह से मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं निजी तौर पर उनकी बहुत रिस्पेक्ट करता हूं।’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Anushka Shetty बनेंगी अमीर घराने की बहू? कन्नड़ प्रोड्यूसर संग सगाई की खबरें कितनी सच?

पहले भी राजनीति का हिस्सा रह चुके एक्टर

गौरतलब है कि गोविंदा पहले भी राजनीति का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। उस दौरान साल 2004 से 2009 तक वो मेंबर ऑफ पार्लियामेंट भी रहे थे। बाद में उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली थी। वहीं अब लोकसभा चुनाव 2024 से पहले गोविंदा ने शिवसेना ज्वाइन कर ली है। कुछ दिन पहले ही एक्टर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी।

विज्ञापन

गोविंदा का वर्कफ्रंट

गोविंदा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘रंगीला राजा’ में नजर आए थे। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। इसके बाद से गोविंदा ने फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि एक्टर कई रियलिटी शोज में बतौर गेस्ट नजर आते रहते हैं।

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola