Govinda Bullet Injury: कुछ ही दिन पहले बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से जख्मी हो गए थे। इस हादसे के बाद एक्टर को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। हालांकि कुछ समय के बाद चीची को डिस्चार्ज कर दिया गया था, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। इस बीच अब अनुपम खेर ने गोविंदा का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट शेयर किया है। आइए आपको बताते हैं कि अब कैसी है गोविंदा की हालत?
अनुपम ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, अनुपम खेर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। इस वीडियो में अनुपम को कहते सुना जा सकता है कि आज मैं बहुत सालों बाद कीर्ति जी से मिला और उन्होंने मेरी एक बहुत अच्छी फिल्म डायरेक्ट की थी और वो पल बेहद खास था, उस वक्त खूब मजा आया था।
कीर्ति ने की अनुपम की तारीफ
वीडियो में अनुपम ने कहा कि सतीश के निधन के वक्त हम मिले थे और अब फिर से मिले हैं। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है और आप फिल्म बनाइए। अनुपम ने आगे कहा कि बहुत पॉजिटिव और टैलेंटेड इंसान हैं। इसके बाद वीडियो में कीर्ति और अनुपम दोनों अपनी-अपनी बात रखते हैं।
कैसे हैं गोविंदा?
इसके बाद अनुपम वीडियो में आगे कहते हैं कि इनकी एक और पहचान है कि ये गोविंदा जी के बड़े भाई हैं। वीडियो के कैप्शन में अनुपम ने गोविंदा का हेल्थ अपडेट दिया है। एक्टर ने लिखा है कि मैंने अपने दोस्त और कीर्ति जी के छोटे भाई गोविंदा की चोट सहित कई और भी चीजों पर बात की। मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि गोविंदा ठीक हो रहे हैं और धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं।
गोविंदा को लगी थी गोली
गौरतलब है कि हाल ही में गोविंदा के साथ एक बड़ी अनहोनि होते-होते टली है। दरअसल, एक्टर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को अलमारी में रख रहे थे, लेकिन गन अनलॉक थी और गोविंदा के हाथ से छूट गई। जैसे ही गन जमीन पर गिरी तो मिसफायर हुआ और गोली सीधा गोविंदा के पैर में लगी, जिसके बाद गोविंदा घायल हो गए थे और उनके पैर में गोली लगी थी। जब गोविंदा को गोली लगने की खबर आई, तो हर कोई हैरान रह गया था। एक्टर के फैंस भी चिंता में आ गए थे, लेकिन अब गोविंदा ठीक हैं और जल्दी ही उनके पूरी तरह से ठीक होने की खबर भी मिलेगी।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 में किसे आया पैनिक अटैक? Avinash Mishra के एविक्शन के बाद बदला ‘घर का माहौल’
संबंधित खबरें
क्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे हुई पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
9 mins agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
2 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
4 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
6 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
6 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
7 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
7 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
10 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines