Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘गोलियां संभाल नहीं पाएगा…’, फिल्म इंडस्ट्री में गैंगस्टर्स की दहशत, बादशाह के बाद गिप्पी ग्रेवाल को मिली जान से मारने की धमकी

फिल्म इंडस्ट्री में गैगंस्टर्स की लगातार दहशत देखने के लिए मिल रही है. बादशाह के बाद गिप्पी ग्रेवाल को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि उन्हें गोल्डी बराड़ ने जान से मारने की धमकी दी है, जिसके बाद उनके फैंस चिंता में आ गए हैं.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Mar 17, 2026 17:34
gippy grewal, gippy grewal Recieves Death threats
गिप्पी ग्रेवाल को मिली जान से मारने की धमकी (File photo)

फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय से गैंगस्टर्स की दहशत देखने के लिए मिल रही है. पहले सलमान खान की जान को खतरा था. बिश्नोई गैंग लगातार उनके पीछे पड़ा है. इन धमकियों के बीच एक्टर के करीबी और दोस्त एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को जान से हाथ धोना पड़ा था, जिसके बाद सलमान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी. लेकिन ये सिलसिला यहीं तक बंद नहीं हुआ, आगे कॉमेडियन कपिल शर्मा, सिंगर एपी ढिल्लों, बादशाह जैसे सेलेब्स को निशाना बनाया गया. किसी को धमकियां मिली तो किसी के रेस्त्रां पर गोलियां बरसाई गई.

इसी बीच अभी बादशाह को मिली धमकियों की खबर पुरानी हो पाती मामला शांत हो पाता कि उससे पहले ही पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को भी जान से मारने की धमकी मिली है. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें गोल्डी बराड़ ने धमकी दी है. इस खबर के सामने आने के बाद फैंस चिंता में आ गए.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या अब तक की सबसे लंबी फिल्म है Dhurandhar 2, कितना है रणवीर सिंह की मूवी का रनटाइम?

‘गोलियां नहीं संभाल पाएगा’

गिप्पी ग्रेवाल को मिली धमकी में लिखा गया कि वह गोलियां नहीं संभाल पाएंगे. धमकी देने वाले शख्स ने पहले भी मैसेज भेजने का जिक्र किया और काम पर चर्चा करने के लिए मिलने पर भी जोर दिया. इसके साथ ही उसने सिंगर को चेतावनी दी कि अगर इस मैसेज को इग्नोर किया तो इसका नतीजा गंभीर होगा. इसके साथ ही पुलिस ऑफिशियल की ओर से भी बयान सामने आया है. मोहाली डीसीपी सिटी 2 हरसिमरन सिंह के हवाले से कहा जा रहा है कि इस मामले को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस मामला दर्ज होने के बाद ही एक्शन में आएगी.

---विज्ञापन---

शिरोमणी अकादली दल के प्रेजिडेंट ने किया ट्वीट

गिप्पी ग्रेवाल को मिली धमकी पर शिरोमणी अकादली दल के प्रेजिडेंट सुखबिर सिंह बादल ने भी ऑडियो मैसेज जारी करके चिंता जाहिर की है. उन्होंने एक ऑडियो जारी किया है, जिसमें एक शक्स खुद को गोल्डी बराड़ बता रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है. उन्होंने पंजाब के सीएम भगवत मान के सामने मामले को उठाया और गिप्पी की सुरक्षा हटाए जाने पर चिंता जाहिर की है. सुखबीर ने ट्वीट कर लिखा कि वो काफी डिस्टर्ब हैं ये जानकर कि सीएम भगवत मान द्वारा गिप्पी ग्रेवाल की सिक्योरिटी को हटा दिया गया और सिंगर को गोल्डी बराड़ द्वारा धमकियां दी जा रही है. वो सिर्फ इसलिए कि सिंगर उनसे बादल रेसिडेंस पर मिलने के लिए गए थे.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 का बवंडर, एडवांस बुकिंग में काटा बवाल, अब 24 घंटे चलेंगे शो, DDLJ की टाइमिंग भी बदली

इतना ही नहीं, सुखबीर ने आगे ये भी दावा किया कि पंजाब अब किसी के लिए सुरक्षित नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर गिप्पी ग्रेवाल को कुछ भी होता है तो सीएम भगवत मान ही इसके लिए जिम्मेदार होंगे. उन्होंने आगे सिद्धू मूसेवाला की मौत का ठीकरा भी पंजाब के सीएम पर ही फोड़ा और कहा कि सीएम द्वारा उनकी सिक्योरिटी हटाने के बाद ही मूसेवाला पर हमला हुआ था. सुखबीर ने लिखा था कि पहले सिद्धू मूसेवाला को खो दिया गया लेकिन अब वह गिप्पी ग्रेवाल को नहीं खोना चाहते हैं.

First published on: Mar 17, 2026 05:34 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.