Gauri Khan Birthday: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान (Gauri Khan) आज यानी 8 अक्टूबर को अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। शाहरुख और गौरी ने अपने एक पुराने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब दोनों की पहली मुलाकात उस समय गौर 14 साल की और शाहरुख 18 साल के थे। दोनों घर वालों के खिलाफ जाकर शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, बाद में गौरी खान के घरवालों ने इस रिश्ते के लिए हां बोल दिया था। आज के समय में दोनों के तीन बच्चे हैं।
आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान है। दोनों की शादी को 32 साल हो चुके हैं। अपने एक इंटरव्यू के दौरन शाहरुख ने अपने डेटिंग के समय को याद करते हुए बताया था कि वो गौरी खान की गलियों में उनके लिए गाना गाने जाया करते थे। शाहरुख और गौरी कॉलेज के समय से एक-दूसरे को जानते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘सुधर जाओ नहीं तो…’, Mahadev App Case में फंसे स्टार्स को Kangana Ranaut की खुली चेतावनी
Gauri Khan के घर के नीचे SRK गाया करते थे गाना
शाहरुख ने बताया था कि ‘साल 1984 में जब मैं 18 साल का था तब वही सब किया करता था जो उस उम्र में सब किया करते थे। मैं एक लड़की को पसंद किया करता था। उस समय हमारा अफेयर्स शुरू ही हुआ था। उस लड़की का नाम गौरी था। वो पंचशील में और मैं हौज खास में रहा करता था। तब मैं उसके घर के पास जाकर उनके लिए एक गाना गाया करता था, क्योंकि हमे बेहद मुश्किल से मिलने का मौका मिलता था, तो मैं बस उनके इलाके में जाता था और उसके लिए गाना गाया करता है ‘गोरी तेरा गांव बड़ा प्यार, मैं तो गया मारा आके यहां रे’।
जब Gauri के लिए मुंबई गए थे Shah Rukh
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) साल 2019 में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि ‘सालों पहले वे मुंबई आए थे, लेकिन उनका मकसद गौरी को ढूंढना था और ये बात तब की है, जब वो कॉलेज में थे’। SRK ने आगे बताया कि गौरी उनसे नाराज होकर दिल्ली से मुंबई चली गई थीं, जिसके पीछे का कारण था शाहरुख का उनको लेकर पोजेसिव होना था। शाहरुख ने बताया था कि उनको ये भी नहीं पता था कि मुंबई में गौरी कहां रह रही हैं। ऐसे में उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मुंबई जाने का प्लान बनाया, जिसके उन्होंने बड़ी मुश्किल से उनका पता खोजा और उनसे मिले।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
1 hr ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
2 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
4 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
6 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
7 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
7 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
8 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
9 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
10 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines