Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Ganapath के प्रमोशन में ‘हीरोपंती’ दिखा रहे टाइगर और कृति, वीडियो वायरल

Ganapath: इन दिनों अभिनेता टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म 'गणपत' को लेकर खूब सुर्खियों में है।

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Oct 9, 2023 18:57
Tiger Shroff Kriti Sanon
Tiger Shroff Kriti Sanon

Ganapath: इन दिनों अभिनेता टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गणपत’ को लेकर खूब सुर्खियों में है। फैंस की बेसब्री को देखते हुए इस अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है, जो लोगों को बेहद पसंद आया है।

इस बीच सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Kiara Advani के एयरपोर्ट लुक ने खींचा सबका ध्यान, एक्ट्रेस के हाथ में दिख रहे बैग की कीमत कर देगी आपको भी हैरान

‘हीरोपंती’ के गाने पर झूमते नजर आए टाइगर और कृति

दरअसल, पिंकविला के इंस्टाग्राम पर टाइगर और कृति का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गणपत’ का प्रमोशन कर रहे हैं, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर और कृति दोनों ही अपनी फिल्म ‘हीरोपंती’ के गाने मेरे नाल तू विस्ल बजा पर झूमते नजर आ रहे है। साथ ही दोनों की केमस्ट्री भी फैंस को खूब भा रही है। इसके साथ ही दोनों के डांस मूव्स भी दर्शको का दिल जीत रहे हैं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

इसके साथ ही यूजर भी इस पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि दोनों की फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। दूसरे यूजर ने लिखा कि दोनों की जोड़ी साथ में खूब जच रही है। तीसरे यूजर ने लिखा कि आपकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘गणपत’ 

इसके साथ ही बता दें कि टाइगर और कृति की अपकमिंग फिल्म ‘गणपत’ दशहरा के मौके पर 20 अक्टूबर, 2023 को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं और टाइगर पहली बार महानायक के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।

फैंस को बेसब्री से फिल्म का इंतजार

वहीं, इस अपकमिंग फिल्म का डायरेक्शन विकास बहल ने किया है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर वाशु भगनानी, विकास बहल, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी हैं। अब दर्शको को इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

First published on: Oct 09, 2023 06:35 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.