Sunny Deol Angry on Fan: शुक्रवार, 11 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) रिलीज हो चुकी है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 40 करोड़ तक की कमाई कर ली है। ऐसे में वींकेड पर फिल्म की कमाई दोगुनी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। फिल्म में सनी देओल को एक बार फिर 22 साल बाद ‘तारा सिंह’ के किरदार में देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसी बीच सनी देओल (Sunny Deol Viral Video) का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
दरअसल, रियल लाइफ में शांत रहने वाले एक्टर इस वायरल वीडियो में काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं और इस दौरान वो एक शख्स पर चिल्लाते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद एक्टर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं, जिनका कहना है कि फिल्म रिलीज होते ही सनी देओल में घमंड आ गया है। उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
फैन पर झुंझलाए Sunny Deol
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सनी देओल एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। जहां वो काफी फंकी लुक में दिख रहे हैं। इसी बीच एक्टर को वहां देख उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उनकी तरफ दौड़ पडे़। उन्हीं फैंस में से जब एक फैन ने एक्टर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की तो एक्टर काफी नाराज हो गए और उस पर झुंझलाने लगे।
वीडियो वायरल होते ही ट्रोल होने लगे Sunny Deol
वहीं, इस वीडियो के सामने आने के बाद एक्टर के फैंस सोशल मीडिया के जरिए एक्टर की इस हरकत को गलत ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि ‘हम आपकी बहुत इज्जत करते हैं, लेकिन आप अपने फैंस के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं कर सकते’। वहीं ‘गदर 2’ (Gadar 2) के बारे में बात की जाए तो ये फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर’ का सीक्वल है।
संबंधित खबरें
'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 mins agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
9 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
10 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
11 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
11 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
13 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
13 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
15 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
18 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines