Friendship Day 2022: बी-टाउन की कैट फाइट्स जितनी फेमस हैं, उतनी ही सेलेब्स की दोस्तियां भी लोगों को इंस्पायर करती नजर आती हैं। इन्हीं दोस्तों की जोड़ी में एक नाम है फराह खान (Farah Khan) और करण जौहर (Karan Johar) का। ये दोनों स्टार्स अक्सर अपनी नोक-झोंक भरे वीडियोज से फैंस को फ्रेंडशिप गोल (Friendship Day 2022) देते नजर आते हैं। इसी कड़ी में करण जौहर ने फराह संग एक बेहतरीन वीडियो (Karan Johar Farah Khan Video) साझा किया है, जो फैंस को खूब गुदगुदा रहा है।
करण जौहर के जरिए साझा किए गए वीडियो (Karan Johar Post) में फराह खान, ऑल रेड अटायर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तो वहीं अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चाओं में रहने वाले करण को प्रिंटेड फ्री-साइज्ड शर्ट के साथ, ब्लैक ट्राउजर और व्हाइट शूज पहने देखा जा सकता है। वहीं, इन दोनों की नोक-झोंक एक बार फिर फैंस को खूब पसंद आ रही है। वीडियो में करण को पहले फराह के अटायर का मजाक उड़ाते देखा जाता है। हालांकि, फराह अपने जवाब से उनकी बोलती बंद कर देती हैं।
वीडियो में करण जौहर, फराह से कहते हैं, ‘ओह…माई गॉड तुम तो स्टॉप साइन जैसे लग रही हो और यह गले में क्या है मेडल तुम्हारे फैशन के लिए?’ इसपर फराह कहती हैं,’नहीं यह है तुम्हें 25 साल से दोस्त बनाने के लिए और यह तुम्हारी शर्ट पर इतने चेहरे तुम्हारे हैं न? कुछ सक्सेसफुल लोगों के लिए कुछ अनसक्सेसफुल लोगों के लिए?’ इसके बाद करण कहते नजर आते हैं, ‘मैं भेदभाव नहीं करता हूं और यह कहना बंद करो, नहीं तो मैं तुमसे बात नहीं करता।’ करण की बातें सुन फराह दंग रह जाती हैं, साथ ही करण भी चुप हो जाते हैं।
बताते चलें कि फराह खान और करण जौहर की बॉन्डिंग और केमेस्ट्री दोनों बेहद स्ट्रॉन्ग है। साथ ही ये दोनों एक-दूजे का मजाक बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। बता दें कि करण-फराह के इस वीडियो को वरुण धवन ने बनाया है, जिसे कैप्शन में क्रेडिट भी दिया गया है। वहीं, क्लिप को साझा करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा है,’एक ऐसा रैपिड फायर जिसकी आपको जरूरत नहीं है।’
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
3 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
6 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
7 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
8 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
8 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
9 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
10 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
10 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines