Turkish Singer Volkan Konak Passes Away: तुर्की के मशहूर सिंगर वोल्कन कोनक के अचानक निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके चाहने वाले और प्रशंसक सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फैंस कोनक को ‘उत्तर के बेटे’ के रूप में याद कर रहे हैं। बता दें कि वोल्कन कोनक का निधन साइप्रस में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान हुआ है। निधन से पहले वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े थे। मौके पर उन्हें तुरंत फामागुस्टा स्टेट हॉस्पिटल ले जाया गया। इलाज के दौरान 12:42 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
कौन थे वोल्कन कोनक?
27 फरवरी 1967 को जन्मे वोल्कन कोनक तुर्की के फेस सिंगर होने के साथ-साथ ‘उत्तर के पुत्र’ के नाम पर पहचाने जाते थे। अपने करियर में उन्होंने कई बेहतरीन गाने गए थे जिसमें से एक ‘सेराहपासा’ बेहद पॉपुलर था। साल 2006 में रिलीज हुई उनकी एल्बम ‘मोरा’ को तुर्की रिकॉर्डिंग प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन, एमयू-वाईएपी की तरफ से गोल्ड पट्टिका से सम्मानित किया गया था। उनकी यादगार एल्बम में ‘इफुलिम’, ‘मरांडा’, ‘मनोल्या’ और ‘दल्या’ भी शामिल थीं।
यह भी पढ़ें: ये पूरी तरह से फर्जी..’ TMKOC में दिशा वकानी की जगह लेने पर काजल पिसल ने तोड़ी चुप्पी
अस्पताल ने जारी किया बयान
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की सिंगर वोल्कन कोनक साइप्रस में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान बेहोश हो गए थे। उन्हें तुरंत कॉन्सर्ट स्थल पर मौजूद मेडिकल टीमों ने प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद करीब रात 12:17 बजे फामागुस्टा स्टेट हॉस्पिटल ले जाया गया। अस्पताल की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि डॉक्टरों और 112 टीम ने वोल्कन कोनक को करीब 40 मिनट तक सीपीआर दिया था। इसके बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। 12:42 बजे वोल्कन कोनक का निधन हो गया था।
फैन ने दी श्रद्धांजलि
वोल्कन कोनक के निधन की खबर आते ही म्यूजिक इंडस्ट्री में गम के बादल छा गए। पूरे देश से लोग उन्हें श्रद्धांजलियां दे रहे हैं। अंकारा के मेयर मंसूर यावस ने कोनक की विरासत को श्रद्धांजलि हुए लिखा, ‘उत्तरी वोल्कन कोनक का बेटा चला गया.. उसकी पावरफुल आवाज जिसने हमारे दिलों को झकझोर दिया। जिसने काले सागर की विद्रोही हवाएं लाईं, वो अब हमारी यादों में जिंदा रहेगा।’
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 hr agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
3 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
4 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
6 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
7 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
7 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
9 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
11 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
12 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines