Sukri Bommagowda Passed Away: बीते दिन संगीत की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई थी जिसमें बताया गया कि शास्त्रीय संगीत के मशहूर दिग्गज गायक पंडित प्रभाकर कारेकर का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। अब एक और बुरी खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। कर्नाटक की प्रसिद्ध कन्नड़ लोक गायिका और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित सुकरी बोम्मागौड़ा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी उम्र 88 साल थी। बताया जाता है कि लोक पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। गुरुवार तड़के उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर के बाद सोशल मीडिया पर सुकरी बोम्मागौड़ा को श्रद्धाजंलि दी जा रही है।
5000 लोकगीत गा चुकी थीं सुकरी बोम्मागौड़ा
सुकरी बोम्मागौड़ा कर्नाटक के अंकोला इलाके की हलाक्की वोक्कालिगा जनजाति से संबंध रखती थीं। उनका लोकगीत की दुनिया में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने करीब 5000 लोकगीत को अपनी आवाज दी थी। उन्हें हलक्की समुदाय का ‘चलता-फिरता इनसाइक्लोपीडिया’ कहा जाता था। गाने के अलावा सुकरी ने कई सामाजिक आंदोलनों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। पिछले कुछ वक्त से बीमारी के चलते उन्हें मंगलुरु के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
यह भी पढ़ें: शास्त्रीय संगीत के मशहूर दिग्गज गायक का निधन, पंडित प्रभाकर को मिल चुके थे कई अवॉर्ड्स
पद्मश्री पुरस्कार से हो चुकी थीं सम्मानित
लोग गायिका सुकरी बोम्मागौड़ा को संग्रह और जनजातीय संगीत की परंपराओं को सहज कर रखने के लिए पहचाना जाता है। इसके अलावा वह कई पुरस्कार से सम्मानित भी हो चुकी थीं। उनके अवॉर्ड पर नजर डालें तो साल 2006 में सुकरी बोम्मागौड़ा को हम्पी यूनिवर्सिटी के नादोजा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें पद्मश्री पुरस्कार और जनपद श्री समेत कई अवॉर्ड मिल चुके हैं।
निधन पर नेताओं ने जताया शोक
बताया जाता है कि सुकरी बोम्मागौड़ा ने अपने समुदाय में जागरूकता फैलाने के लिए लोकगीतों का सहारा लिया था। उन्होंने शराब की बिक्री के खिलाफ एक बड़े आंदोलन का नेतृत्व भी किया था। सुकरी बोम्मागौड़ा के अचानक निधन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शोक जताया है। उनके अलावा उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने भी अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
33 mins agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
1 hr agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
3 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
5 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
5 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
6 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
6 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
9 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
16 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines