शास्त्रीय संगीत के मशहूर दिग्गज गायक का निधन, पंडित प्रभाकर को मिल चुके थे कई अवॉर्ड्स

Pandit Prabhakar Karekar Passed Away: मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर ने 80 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

famous classical singer pandit prabhakar karekar passed away age of 80

Pandit Prabhakar Karekar Passed Away. File Photo

विज्ञापन

Pandit Prabhakar Karekar Passed Away: संगीत की दुनिया से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। शास्त्रीय संगीत के मशहूर दिग्गज गायक पंडित प्रभाकर कारेकर का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी उनके परिवार की तरफ से एक बयान के जरिए दी गई है। परिवार ने अपने बयान में बताया है कि बीमारी के चलते पंडित प्रभाकर कारेकर का मुंबई में बुधवार देर रात निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के शिवाजी पार्क इलाके में स्थित अपने आवास पर आखिरी सांस ली है। बता दें कि गायक ने 80 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है। इस दुखद खबर के आते ही म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

कारेकर की यादगार प्रस्तुति

शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर का जन्म गोवा में हुआ था। उन्होंने अपने संगीत करियर में ‘वक्रतुंड महाकाय’ और ‘बोलावा विट्ठल पहावा विट्ठल’ जैसी यादगार प्रस्तुतियां दी थीं। वह गायक के तौर पर काफी पॉपुलर थे। इसके अलावा एक अच्छे शिक्षक के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके थे। उनके अचानक निधन से परिवार, मित्र और फैंस को गहरा सदमा लगा है।

विज्ञापन

इन अवॉर्ड्स से हुए थे सम्मानित

शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर ऑल इंडिया रेडियो (AIR) और दूरदर्शन पर ग्रेडेड कलाकार थे। साथ ही आकाशवाणी के मान्यता प्राप्त कलाकार थे। उन्हें कई केंद्रों से गाने का मौका मिला था। इसके अलावा कारेकर दिल्ली से टेलीकास्ट होने वाले कई राष्ट्रीय कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुती भी दे चुके थे। सिर्फ देश नहीं बल्कि विदेशों में भी कारेकर ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा था।

बता दें कि कारेकर को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, तानसेन सम्मान और गोमंत विभूषण पुरस्कार समेत कई अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका था। उन्हें पंडित जितेंद्र अभिषेकी, पंडित सुरेश हलदनकर और पंडित सीआर व्यास से प्रशिक्षित किया गया था। उनके निधन पर सोशल मीडिया पर फैंस अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन

कहां होगा अंतिम संस्कार?

बता दें कि पंडित प्रभाकर कारेकर के पार्थिव शरीर को आज अंतिम दर्शन के लिए उनके दादर स्थित आवास पर रखा जाएगा। वहीं उनका अंतिम संस्कार शाम 5 बजे दादर के श्मशान घाट पर किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ